Chapra News: जिला शतरंज प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ
Chapra News: छपरा में गंगा सिंह महाविद्यालय में अंडर-19 बालक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में शतरंज को बढ़ावा देना और प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के शीर्ष खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

Chapra News: छपरा, एक संवाददाता। गंगा सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में शनिवार को छपरा जिला अंडर-19 बालक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने किया। संघ के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में शतरंज को बढ़ावा देना और प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के शीर्ष दो बालक एवं दो बालिका खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य अंडर-19 प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। मौके पर गंगा सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रमेंद्र रंजन सिंह, पूर्वोत्तर रेलवे कॉलेज के प्राचार्य विनय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, सोनम सत्यवती, कुमार गौरव, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह, जिला शतरंज संघ के सचिव व अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर अरविंद कुमार सिंह, संजय कुमार, सागर कुमार, महेश गुप्ता एवं सुपर-40 के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार मंटू सहित अन्य उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में कुल 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है।


