कोपा नपं में निर्विरोध हुआ सशक्त स्थायी समिति का चुनाव
कोपा नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव निर्विरोध तरीके से संपन्न हुआ। सभी वार्ड पार्षदों ने सर्वसम्मति से पूर्व सदस्यों को पुनः चुना, जिससे नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस अवसर पर चेयरमैन रोकसाना खातून ने सभी वार्ड पार्षदों के निर्णय की सराहना की।

कोपा नपं में निर्विरोध हुआ सशक्त स्थायी समिति का चुनाव जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को कोपा नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति चुनाव सदर एसडीओ व चुनाव प्रभारी नीतीश कुमार की उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से निर्विरोध हुआ। नगर पंचायत कोपा की चेयरमैन रोकसाना खातून से विचार विमर्श के बाद सभी वार्ड पार्षदों एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधियों ने नगरहित को ध्यान में रखते हुए पूर्व से कार्यरत सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को निर्विरोध चुनने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता बुस्तामी खान ने वार्ड पार्षदों के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम नगर पंचायत में आपसी भाईचारे और समन्वय को और मजबूत करेगा तथा इससे नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति मिलेगी।
ज्ञात हो कि सलीम अंसारी, अमित कुमार यादव एवं मुमताज खान पूर्व से सशक्त स्थायी समिति के सदस्य थे जिन्हें पुनः निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर विनोद कुमार प्रसाद, वीरेंद्र चौधरी, किसन कुशवाहा, बुलबुल गुप्ता, राजन खान, संजय साह, गिरधर सोनी, रितेश यादव, प्रदीप यादव, राजाराम यादव, मैनेजर यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Jitendra Kumar Pandeyशॉर्ट बायो: जितेंद्र कुमार पांडेय पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के छपरा जिला ब्यूरो टीम से जुड़कर शिक्षा, कृषि बीट में रिपोर्टिंग करते हैं। नियमित तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
जितेंद्र ने सारण जिले के दाउदपुर से 2008 में रिपोर्टिंग की शुरुआत की। 2015 में छपरा जिला मुख्यालय में हिन्दुस्तान की ब्यूरो टीम का हिस्सा बने। प्रिंट के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
कॅरियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अपने कॅरियर की शुरुआत 2008 में हिन्दुस्तान अखबार से की। यहां प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में जिला मुख्यालय में प्रिंट और डिजिटल में कदम रखा।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएमसी मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं। राष्ट्रीय स्तर की चार पांच खबरें एक्सक्लूसिव के तौर पर ब्रेक किया। इसके बाद राष्ट्रीय चैनलों ने भी उस खबर को उठाया।
विशेषज्ञता
खबरों में तथ्य उद्भेदन
एक्सक्लूसिव, शिक्षा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


