Chapra News: होटल के पीछे जनरेटर रूम से शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: होटल के पीछे जनरेटर रूम से शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तारहोटल के समीप छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान

Chapra News: होटल के पीछे जनरेटर रूम से शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Chapra News: होटल के पीछे जनरेटर रूम से शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार एकमा। एकमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एकमा बाजार स्थित एक होटल के समीप छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव निवासी विक्की कुमार तथा प्रदीप प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 1.08 लीटर शराब बरामद की। शराब होटल के पीछे बने जनरेटर रूम से बरामद की गई। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।