ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराचाकू का भय दिखा दुष्कर्म का प्रयास

चाकू का भय दिखा दुष्कर्म का प्रयास

क उसके पास गया और गलत हरकत करनी चाही। विरोध करने पर उसने चाकू दिखा किशोरी को भयभीत करने का...

चाकू  का भय दिखा दुष्कर्म का प्रयास
हिन्दुस्तान टीम,छपराSun, 02 Sep 2018 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बनियापुर। एक प्रतिनिधि

बेरूई गांव में घर के निकट के चंवर में घास काटने गई किशोरी से मनचले युवक ने चाकू के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले की प्राथमिकी दर्ज करा पीड़ित किशोरी ने गांव के ही रंजीत कुमार को नामजद किया है। बताया गया है कि युवती को अकेले घास काटते देख युवक उसके पास गया और गलत हरकत करनी चाही। विरोध करने पर उसने चाकू दिखा किशोरी को भयभीत करने का प्रयास किया। किशोरी ने अपना बचाव करते हुए चाकू पकड़ लिया। इस दौरान किशोरी के हाथ की उंगली कट गई। शोर सुन पहुंची अन्य दो किशोरियों की उंगली कटने की बात भी प्राथमिकी में दर्ज है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें