Hindi NewsBihar NewsChapra NewsTruck Driver from Parsa Dies in Gujarat Accident Family in Mourning
 परसौना के ट्रक चालक की हादसे में गुजरात में मौत

परसौना के ट्रक चालक की हादसे में गुजरात में मौत

संक्षेप: परसा के परसौना के ट्रक चालक तेरस सहनी की गुजरात में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनका शव शनिवार को घर लाया गया, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। तेरस के पिता, मां, पत्नी और बच्चों का बुरा हाल है। उन्हें गुजरात में एक कंटेनर ट्रक ने टक्कर मारी थी।

Sat, 8 Nov 2025 10:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

परसा,एक संवाददाता। परसा के परसौना के एक ट्रक चालक की गुजरात में मौत हो गई। शनिवार को उसका शव लाया गया। शव आने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पिता राम अयोध्या सहनी, मां सुमित्रा देवी,पत्नी सीमा देवी,चार वर्षीय पुत्र साहिल व पुत्री प्रियंका सहित अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। मालूम हो कि मृत युवक तेरस सहनी परसौना निवासी राम अयोध्या सहनी का पैतीस वर्षीय पुत्र था। मृतक के बड़े भाई नंदलाल सहनी ने बताया कि छोटा भाई गुजरात में ट्रक चालक था। बुधवार की दोपहर गुजरात के मुंद्रा से ट्रक लेकर जा रहा था। रास्ते में चाय पीने के लिए रुका और चाय पीकर अपनी ट्रक के पास आ रहा था तभी मुंद्रा मोखा टॉल प्लाजा के समीप एक कंटेनर ट्रक के चालक ने संतुलन खोते हुए उसे ठोकर मार दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लहूलुहान स्थिति में गश्ती पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से गांधीनगर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के पूर्व ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।वहां रह रहे मृतक के भतीजा नवीन सहनी एवं छोटू सहनी अन्य साथियों की मौजूदगी में स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एकमा के भूईली गांव के पास गड्ढे में फंसा ट्रक दाउदपुर/एकमा। एकमाझ्रमशरख मुख्य मार्ग पर भूईली गांव के समीप शनिवार को सड़क पर बने गड्ढे में एक ट्रक फंस जाने से आवागमन बाधित हो गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, ट्रक परसा की ओर से एकमा की दिशा में आ रहा था। इस दौरान सड़क पर बने बड़े गड्ढे में अगला पहिए फंस गया, जिससे ट्रक बीच सड़क पर अटक गया। रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सामूहिक स्वरगान 14 रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एकमा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सामूहिक स्वरगान कार्यक्रम में शामिल शिक्षक व छात्राएं दाउदपुर/एकमा। रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एकमा में शुक्रवार को वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से राष्ट्रीय गीत का सामूहिक स्वरगान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. अनूप कुमार व प्रो. हरिशंकर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय कुमार मिश्र ने वंदे मातरम् के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत भारत की राष्ट्रीय भावना को जागृत करता है । मौके पर प्रो. सुजीत कुमार, प्रो. अजित कुमार, प्रो. अमित कुमार, प्रो. कंचन भारती, संतोष कुमार एवं नागेंद्र कुमार सिंह सहित कॉलेज के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।