Hindi NewsBihar NewsChapra NewsTruck Driver and Assistant Arrested for Smuggling 5433 Liters of English Liquor in Bihar
सोनपुर में ट्रक पर लोड 50 लाख रूपए मूल्य की 5433     लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

सोनपुर में ट्रक पर लोड 50 लाख रूपए मूल्य की 5433 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

संक्षेप:

सोनपुर पुलिस ने 5433 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की और ट्रक चालक किशन राम और उप चालक बांका राम को गिरफ्तार किया। यह शराब राजस्थान से मुजफ्फरपुर लाई जा रही थी, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख से अधिक है। पुलिस ने मद्य निषेध इकाई और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।

Jan 14, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

चालक व उप चालक गिरफ्तार राजस्थान से मुजफ्फरपुर ले जायी जा रही थी शराब सोनपुर। सोनपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उसने एक तरफ एक ट्रक पर लोड 5433 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया। वहीं दूसरी ओर ट्रक चालक और उप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। ट्रक पर लोड अंग्रेजी शराब राजस्थान से मुजफ्फरपुर ले जायी जा रही थी। इनमें राजस्थान के बालोतरा जिले के सिनछड़ी थाने के करना भूथा निवासी चालक किशन राम व राजस्थान के ही बाड़मेर जिला के रावतसर निवासी उप चालक बांका राम शामिल हैं। जब्त शराब हरियाणा और पंजाब में बनी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसकी अनुमानित मूल्य लगभग 50 लाख से अधिक है। मद्य निषेध इकाई एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो से मिली गुप्त सूचना के आधार पर व एसएसपी के मार्गदर्शन में की गई इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजनंदन ने पुलिस बल के सहयोग से किया। थानाध्यक्ष ने बुधवार की शाम में बताया कि मद्य निषेध इकाई एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो से मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोनपुर थाने के कुशवाहा चौक के समीप छापेमारी कर एक ट्रक पर लोड 5433 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गयी। चालक व उप चालक से पूछताछ की जा रही है। उन्हें गुरूवार को छपरा जेल भेजा जायेगा।