ट्रक-कार की टक्कर में पांच घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार
एकमा। छपरा-सिवान मुख्य सड़क पर रसुलपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घटना शनिवार की सुबह हुई। घायलों को इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सभी घायलों का इलाज करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। ट्रक चालक फरार हो गया है।

एकमा। छपरा–सिवान मुख्य सड़क स्थित एनएच-531 पर रसुलपुर थाना क्षेत्र के रसुलपुर पेट्रोल पंप के समीप ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना शनिवार की सुबह करीब तीन बजे की बताई जाती है। सूचना मिलने पर रसुलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया। घायलों ने बताया कि वे सभी बिहारशरीफ के बैगना थाना क्षेत्र के निवासी हैं और इलाज के लिए गोरखपुर गए थे।
लौटने के दौरान छपरा से सिवान की ओर जा रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे प्रवीण कुमार, सुमित कुमार, गणेश कुमार, रौशन कुमार और प्रदीप कुमार घायल हो गए। रसुलपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है तथा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


