Tributes Paid to Former Prime Minister Manmohan Singh by Congress Workers Across Jalalpur and Amanour कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि , Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsTributes Paid to Former Prime Minister Manmohan Singh by Congress Workers Across Jalalpur and Amanour

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

जलालपुर और अमनौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न कार्यक्रमों में उनके योगदान की चर्चा की गई। मठिया और अन्य स्थानों पर भी शोक सभा आयोजित की...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSun, 29 Dec 2024 10:36 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जलालपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें आदरसहित याद किया। उनके कार्यों की चर्चा की। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पार्षद अभय तारकेश्वर राम की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विमलेंद्र तिवारी उर्फ विमल बाबा, कांग्रेस के जिला महासचिव डॉ.आजाद ब्रजेंद्र, मो. नजाम राव, विवेकानंद सिंह, डॉ. संतोष कुमार, कृष्णा कुमार, गोविंदा कुमार, राजा बाबू, रोहित सिंह, सरपंच संजय राम, कामता ठाकुर, सद्दाम हुसैन व अन्य थे। दरियापुर में कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि दरियापुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मठिया में कांग्रेस कमिटी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रखंड अध्यक्ष तरुण तिवारी ने कहा कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने देश के विकास लिए बहुमूल्य योगदान दिया है। संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील कुमार सिंह ने किया। सुदामा देवी,राम परीक्षण शर्मा, रमेश चौधरी, सुनील चौधरी, अजीमुल्लाह अंसारी, युवराज सिंह, मो जावेद, परमेश्वर सिंह, सम्पत सिंह, मो वहिद, राहुल कुमार, मुन्ना राय आदि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। अमनौर से एसं के अनुसार, अमनौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री सह महान अर्थशास्त्री रहे डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित किया गया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष जयंत कुमार सिंह , कांग्रेस जिला महासचिव ललन सिंह, जिला मसासचिव मनोज तिवारी, प्रख॔ड अध्यक्ष कमलेश सिंह , कामेश्वर प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह व बिजय सिंह आदि सहित दर्जनों शामिल थे। मकेर में पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मेहंदी हसन के आवासीय परिसर में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व विधायक रघुनंदन मांझी, परमेश्वर शर्मा,राजीव कुमार,हरिजन सिंह,मनोज कुमार मिश्रा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता डॉ मनोज कुमार मिश्रा ने की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।