Tributes Paid to Former Candidate Sipahi Lal Mahto New Police Chief Faces Crime Control Challenge सिपाही लाल महतो के परिजनों से मिल मंत्री ने ढांढस बंधाया, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsTributes Paid to Former Candidate Sipahi Lal Mahto New Police Chief Faces Crime Control Challenge

सिपाही लाल महतो के परिजनों से मिल मंत्री ने ढांढस बंधाया

राजद के पूर्व प्रत्याशी सिपाही लाल महतो के निधन पर आईटी मंत्री मंटू सिंह और पूर्व मंत्री जितेन्द्र राय ने उनके परिवार से मिलकर संवेदनाएँ व्यक्त कीं। डेरनी की नई थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने क्षेत्र में...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराMon, 18 Aug 2025 10:24 PM
share Share
Follow Us on
सिपाही लाल महतो के परिजनों से मिल मंत्री ने ढांढस बंधाया

मकेर। राजद के वरीय नेता और तरैया विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सिपाही लाल महतो निधन पर आईटी मंत्री कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हालचाल पूछा व ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि सिपाही लाल को वे अभिभावक मानते थे। उनका सौम्य और मृदुल स्वभाव बराबर आकर्षित करता था । वहीं पूर्व मंत्री व विधायक जितेन्द्र राय भी सोमवार को उनके परिजनों से मिल उनका हालचाल पूछने पहुंचे। उन्होंने उनके असामयिक निधन को अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर निरंजन शर्मा,मैनेजर साह,अजय राय, रविन्द्र साह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। डेरनी थानाध्यक्ष के सामने अपराध नियंत्रण बनेगी चुनौती दरियापुर।

डेरनी की नई थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी के लिए क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण रखना चुनौती साबित होगी। सोमवार को उनके योगदान करने के बाद जनप्रतिनिधियों,बुद्धिजीवियों व ग्रामीणों ने उन्हें अंग वस्त्र व फूल माला देकर उनका अभिनन्दन किया। साथ ही पूर्व थानाध्यक्ष मंटू कुमार को बिदाई दी गई। इस अवसर पर नई थानाध्यक्ष ने कहा कि वे सभी लोगों के सहयोग से अपराध पर नियंत्रण करेंगी। इस अवसर पर एसआई ईशा राज, गोलू चौबे,राजकिशोर सिंह, समाजसेवी त्रिलोकी साह,मुखिया सुनील राय,बीजेपी नेता सुमंत बाबा, मोनू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि छोटू ओझा, समाजसेवी विनोद शर्मा, शिक्षक नेता पवन सिंह मौजूद थे। -

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।