शहीद इम्तियाज का शौर्य राज्य का गौरव : मंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

बीएसएफ के वीर उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज को छपरा में उनके पहले शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इम्तियाज ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी जान दी थी, जिससे पूरे बिहार और देश को गर्व है।

शहीद इम्तियाज का शौर्य राज्य का गौरव : मंत्री

शहादत को सलाम : छपरा में बीएसएफ के वीर सपूत मोहम्मद इम्तियाज को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि फोटो 5 - मो इम्तियाज के परिवार को शहादत दिवस के मौके पर मोमेंटो देकर उन्हें याद की करते बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, जिलाधिकारी व सीनियर एसपी फोटो 6 भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह, छपरा में पुलिस पदाधिकारी और परिवार के लोग पेज पांच की लीड छपरा, हमारे संवाददाता। सीमा सुरक्षा बल, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह, छपरा में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए बीएसएफ के वीर उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज के प्रथम शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

कार्यक्रम में शहीद के अदम्य साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, गड़खा विधायक सुरेंद्र राम, छपरा विधायक छोटी कुमारी, बीएसएफ के आईजी मधुकर, डीएम वैभव श्रीवास्तव, सीनियर एसपी अधीक्षक विनीत कुमार, बीएसएफ कमांडेंट सुनील कुमार, आईटीबीपी कमांडेंट पीयूष पुष्कर, डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार झा प्रभारी ग्रामीण एसपी राम पुकार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत के साथ हुई।

शहीद इम्तियाज की शहादत की गौरवगाथा

इस मौके पर बीएसएफ के आईजी मधुकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 9 मई 2025 को जम्मू-कश्मीर में शहीद इम्तियाज द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस और 10 मई को हुई उनकी शहादत की गौरवगाथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बीएसएफ की स्थापना से लेकर वर्तमान में 193 बटालियन वाले इस अर्द्धसैनिक बल की गौरवशाली यात्रा की जानकारी भी दी। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने शहीद इम्तियाज के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका साहस पूरे बिहार और देश को गौरवान्वित करता है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सदैव शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि दी गई और उनके एक पुत्र को सरकारी नौकरी भी प्रदान की गई है। सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने इसे भावुक और गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए शहीद इम्तियाज के बलिदान को देश के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने बीएसएफ व भारतीय सेना के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। डीएम व सीनियर एसपी ने कहा कि सारण के इस वीर सपूत ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका जीवन और बलिदान सभी को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम का सांस्कृतिक आयोजन

कार्यक्रम में किलकारी के कलाकारों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित लघु नाटिका का प्रेरक मंचन किया गया और “ऐ मेरे वतन के लोगों” गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी की आंखें नम कर दीं। इस अवसर पर शहीद इम्तियाज की पत्नी, पुत्र, पुत्री व अन्य परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्काउट एंड गाइड, एनसीसी कैडेट्स तथा विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद मोहम्मद इम्तियाज ने देश का बढ़ाया मान : जमा खान कदना में आयोजित शहादत दिवस समारोह में जुटे बीएसएफ के आईजी और कमांडेंट 3 - गड़खा प्रखंड के आदर्श मिडिल स्कूल कदना में रविवार को आयोजित शहादत दिवस समारोह में मौजूद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, बीएसएफ के आईजी मधुकर, कमांडेंट सुनील कुमार विधायक सुरेंद्र राम, जेडीयू की जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल व अन्य गड़खा, एक संवाददाता। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि शहीद मोहम्मद इम्तियाज ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनकी शहादत ने पूरे देश और बिहार का नाम गौरवान्वित किया है। वे प्रखंड के आदर्श मिडिल स्कूल कदना में रविवार को जम्मू-कश्मीर सीमा पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के शहादत दिवस समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को शहीद इम्तियाज के साहस, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार देश की सेवा करने वाले सैनिकों और शहीदों के सम्मान के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। सरकार शहीद इम्तियाज के परिजनों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

शहीद इम्तियाज के साहस का सम्मान

स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि शहीद मोहम्मद इम्तियाज ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान मंसूबों को नाकाम किया। देश के प्रति उनके जज्बे को यह देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने देश की सुरक्षा में लगे बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों की जमकर तारीफ की। बीएसएफ के आईजी मधुकर ने कहा कि सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा करते हुए इम्तियाज ने जिस बहादुरी का प्रदर्शन किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। जेडीयू के जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि मोहम्मद इम्तियाज देश की अस्मिता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया। उनके बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उनके सपने को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समारोह में बीएसएफ के कमांडेंट सुनील कुमार, जेडीयू के जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो इरशाद, बीजेपी नेता राहुल कुमार सिंह, डॉ लालबाबू यादव, शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह, शैलेंद्र सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अखिलेश्वर पाठक, संयोजक शमीम अहमद, छात्र नेता राहुल कुमार यादव, जदयू नेता ओमप्रकाश शर्मा, सेवानिवृत वायु सेना अधिकारी लक्ष्मण सिंह, विजय कुमार सिंह, इम्तेयाज परवेज, संयोजक शमीम अहमद, भूषण कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सलाम शाह, ख़ुर्शीद सेराज, रिजवान अहमद, दिनेश राय, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। अध्यक्षता वैद्यनाथ प्रसाद सिंह ने की। संचालन उदय कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन राहुल कुमार सिंह ने किया। इसके पहले समारोह में शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बीएसएफ के आईजी मधुकर और कमांडेंट सुनील कुमार ने शहीद की पत्नी को उपहार भेंट किए। गड़खा से राजीव की रिपोर्ट

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शहीद मोहम्मद इम्तियाज के शहादत दिवस समारोह में कौन-कौन उपस्थित थे?
कार्यक्रम में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, बीएसएफ के आईजी मधुकर, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, विधायक सुरेंद्र राम और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।