Tribute to Freedom Fighter Pandit Dwarika Nath Tiwari on 32nd Death Anniversary परसा स्वराज आश्रम में मनाई गई द्वारिकानाथ तिवारी की पुण्यतिथि, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsTribute to Freedom Fighter Pandit Dwarika Nath Tiwari on 32nd Death Anniversary

परसा स्वराज आश्रम में मनाई गई द्वारिकानाथ तिवारी की पुण्यतिथि

स्वतंत्रता सेनानी पंडित द्वारिका नाथ तिवारी की 32वीं पुण्यतिथि स्वराज आश्रम में मनाई गई। समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और उनके योगदान पर चर्चा की। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSun, 7 Sep 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
परसा स्वराज आश्रम में मनाई गई द्वारिकानाथ तिवारी की पुण्यतिथि

परसा,एक संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी व भूतपूर्व सांसद स्वर्गीय पंडित द्वारिका नाथ तिवारी की 32 वीं पुण्यतिथि रविवार को स्थानीय बाजार स्थित स्वराज आश्रम में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। समारोह में कई गणमान्य व जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने भारत में लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।मुख्य अतिथि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह विद्वान ने कहा कि परसा के स्वराज आश्रम के भूदाता और परसा के गांधी के नाम से प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने इनकी प्रतिमा को स्वराज आश्रम में स्थापना करने और स्वराज आश्रम में स्थापित हॉल को इनके नाम पर रखने की मांग की।

विशिष्ट अतिथि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह ने इन्हे श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज जिस तरह से संविधान और संवैधानिक संस्थाओ पर खतरा उत्पन्न हो गया है वह देश के लिए ठीक नहीं है। विशिष्ट अतिथि डॉ के. एन सिंह ने कहा कि आज देश में लोकतान्त्रिक मूल्यों का नित्य क्षय हो रहा है जो देश के लिए घातक है। पूर्व जिला पार्षद राजनाथ राय ने कहा कि नौजवानों को अपने पुरखों की जीवनी को जानने की जरुरत है। कार्यक्रम में पंडित द्वारिका नाथ तिवारी के पौत्र गोपेश्वर नाथ तिवारी को मंच की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर चंद्रशेखर भारद्वाज ने की और संचालन तरुण तिवारी ने किया। इस अवसर पर शशिकांत चौबे,राज तिवारी,जयंत कुमार सिंह,शैलेश कुमार सिंह, हरीश सिंह, डॉ शंकर चौधरी, वार्ड पार्षद आमोद शर्मा,सुरेश कुमार यादव, रविंद्र कुमार सिंह,कमलेश सिंह,मुन्ना ठाकुर,अखिलेश राय,राम परीक्षण शर्मा,अतुल कुमार,शम्भू प्रसाद राय,विनय तिवारी,गिरजा राय. मुन्ना ठाकुर,मनोज तिवारी, मैकेनिक प्रसाद,सतेंद्र यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।