Chapra News: क्षतिग्रस्त पुल और बंद डायवर्जन से मांझी के दर्जनभर गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूटा
Chapra News: मांझी प्रखंड के कटोखर के समीप निर्माणाधीन पुलिया और ताजपुर पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क संपर्क बाधित होने के कारण स्थानीय पुलिस गश्त और एम्बुलेंस सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय लोग जिला प्रशासन से तत्काल राहत की मांग कर रहे हैं।

Chapra News: 2 मांझी प्रखंड के कटोखर के समीप निर्माणाधीन पुलिया से वाहनों व राहगीरों के आवगमन में हो रही है परेशानी 3 मांझी-गुठनी मुख्य मार्ग पर स्थित सड़क पुल पर लगाये गए बैरियर की वजह से महीनों से आवागमन ठप। मांझी, एक संवाददाता। जिले के मांझी से सिवान जिले के गुठनी को जोड़ने वाले राजकीय उच्च पथ पर दाहा नदी पर स्थित ताजपुर पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण मंगलवार से आवागमन बंद कर दिया गया है।
समस्या की जड़
वहीं कटोखर के पास निर्माणाधीन पुलिया के डायवर्जन पर ठेकेदार द्वारा गड्ढा खोदकर रास्ता अवरुद्ध कर दिए जाने से मांझी प्रखंड के करीब एक दर्जन गांवों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। दोनों मार्गों पर चारपहिया और भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगने से मटियार, मोहम्मदपुर और चेंफुल पंचायत सहित पश्चिमी क्षेत्र के हजारों लोगों को प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के लिए एकमा होकर करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। सड़क संपर्क बाधित होने से पुलिस गश्त और एम्बुलेंस सेवा भी प्रभावित हो रही है। अधिकांश लोग जरूरी कार्यों के लिए अब एकमा, रसूलपुर अथवा सिसवन होकर आने-जाने को विवश हैं।
आपराधिक गतिविधियों की बढ़ती समस्या
पिछले दो-तीन महीनों से आवागमन प्रभावित रहने के कारण क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों तथा नशीले पदार्थों की तस्करी बढ़ने की भी शिकायतें सामने आ रही हैं। हालांकि प्रभावित सभी गांव एकमा विधानसभा क्षेत्र में आते हैं, फिर भी लोग अपनी समस्या लेकर मांझी विधायक रणधीर सिंह के पास पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन आने-जाने वाले लोगों, मरीजों, स्कूली बच्चों और सरकारी कर्मचारियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों की मांग
उधर, कटोखर के पास निर्माणाधीन पुलिया के डायवर्जन पर सड़क की बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन बाइक सवार फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से वैकल्पिक आवागमन की तत्काल व्यवस्था कराने तथा ताजपुर पुल और कटोखर पुलिया के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके.
प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


