सोनपुर स्टेशन पर यात्री की चोरी की 20 मोबाइल के साथ बदमाश गिरफ्तार
सोनपुर जीआरपी ने ट्रेन में यात्रियों की मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। उसके पास से 19 मोबाइल और एक की-पैड बरामद हुए। गिरफ्तार व्यक्ति शेखर माली, जो पहले भी जेल जा चुका है, ने स्वीकार किया कि वह मोबाइल नेपाल में बेचता था।

गिरफ्तार बदमाश का है आपराधिक इतिहास, कई बार जा चुका है जेल सोनपुर। सोनपुर जीआरपी ने पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर स्टेशन के पश्चिम साइड में मंगलवार की देर रात छापेमारी कर ट्रेन में यात्रियों की मोबाइल और सामान चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के पास से चोरी की 19 मोबाइल और एक की - पैड बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी की जानकारी
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व जीआरपी थानाध्यक्ष संजय पासवान ने जवानों के सहयोग से किया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बुधवार की शाम में बताया कि मंगलवार की देर रात सोनपुर स्टेशन के पश्चिमी साइड में छापेमारी कर ट्रेनों में यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शेखर माली अररिया जिले के बतनाहा थाने के मुसहरी टोला निवासी स्व बनारसी माली का पुत्र है। उसके पास से चोरी की 19 मोबाइल और एक की -पैड बरामद किया गया है।
आपराधिक इतिहास
जीआरपी थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इसका आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ दरभंगा और राजगीर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं । वह जेल भी जा चुका है। उसने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि ट्रेन में यात्रियों की मोबाइल चोरी कर उसे नेपाल में बेच दिया करता है। उसे हाजीपुर जेल भेज दिया गया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


