Hindi NewsBihar NewsChapra NewsTrain Accident in Chapra-Siwan Rail Section Claims Life of 31-Year-Old Man
ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत

संक्षेप:

छपरा-सीवान रेल खंड पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक के पास पानीपत से कटिहार का जनरल टिकट मिला है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा है और...

Sep 07, 2025 08:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

छपरा हमारे संवाददाता l छपरा-सीवान रेल खंड पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 31 वर्षीय युवक की कटकर मौत हो गई। मृतक के पॉकेट से जनरल टिकट मिला है जो पानीपत से कटिहार तक का टिकट है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है। समाचार लिखे जाने तक उक्त यात्री की पहचान नहीं हो पाई थी। वह पानीपत से कटिहार लौट रहा था तभी यह हादसा मगाई डीह रेलवे फटाक से कुछ दूर आगे हुआ ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें