Chapra News: ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: कोपा। छपरा-सीवान रेलखंड पर एक वृद्ध की ट्रेन से चपेट में आने से दर्दनाक मौत हुई। मृतक की पहचान विश्वनाथ भगत के रूप में हुई है, जो वृद्धावस्था पेंशन के लिए केवाईसी कराने जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पर मिले शरीर की जानकारी कोपा पुलिस ने दी। अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल और गिरफ्तार हुए।

Chapra News: ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

Chapra News: कोपा। छपरा-सीवान रेलखंड के टेकनिवास व कोपा सम्हौता स्टेशनों के बीच पोखरभिंडा-रेवाड़ी गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव निवासी विश्वनाथ भगत के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वे वृद्धावस्था पेंशन के लिए केवाईसी कराने टेकनिवास बाजार जा रहे थे। इस दौरान रेलवे लाइन पार करते समय यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिजन रेलवे ट्रैक से शव लेकर चले गए। कोपा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रिविलगंज पुलिस को सौंप दिया。

दिघवारा में शव बरामद

दिघवारा, नि.सं। छपरा-सोनपुर रेलखंड पर दिघवारा व अंबिका भवानी स्टेशन के बीच झझिया डगर पुल के समीप शुक्रवार को रेल पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। पुल के समीप शव पड़े होने की सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने दिघवारा स्टेशन को दी। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब से पहचान संबंधी कोई सामान नहीं मिला। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यात्री घायल

जनसेवा एक्सप्रेस से गिरकर यात्री घायल दिघवारा, नि.सं। छपरा-सोनपुर रेलखंड पर दिघवारा स्टेशन के पास शुक्रवार को 14618 डाउन जनसेवा एक्सप्रेस से अनियंत्रित होकर गिरने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। आरपीएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दिघवारा पहुंचाया। घायल की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के भैरोपुर एमा निवासी भरत प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी शमशेर कुमार मौके पर पहुंचे और उपचार की व्यवस्था कराई।

विशेष अभियान में गिरफ्तारियाँ

विशेष अभियान में 55 गिरफ्तार, 593 लीटर शराब, पिस्टल व पिकअप जब्त छपरा, हमारे संवाददाता। जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 17 वारंटियों और नौ शराब तस्करों समेत कुल 55 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में अवैध शराब, हथियार और एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में 17 वारंटी, नौ शराब कारोबारी, आठ शराब पीने के आरोपी, हत्या के प्रयास के पांच, आईटी एक्ट के तीन, एससी-एसटी एक्ट के तीन, गृहभेदन के दो, डकैती के एक, हत्या के एक और अन्य मामलों के छह आरोपी शामिल हैं। सभी के विरुद्ध संबंधित थानों में विधिसम्मत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 593.28 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें 171 लीटर देसी और 422.28 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इसके अलावा एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, एक खोखा और शराब तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह दुर्घटना कब हुई?
यह दुर्घटना कोपा स्टेशन के समीप हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत