Chapra News: सर्पदंश से बच्चे की मौत, मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: इसुआपुर के मुड़वां एराजी गांव में एक 12 वर्षीय बालक बिट्टू कुमार की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। बालक को अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित किया गया।

Chapra News: सर्पदंश से बच्चे  की  मौत, मचा कोहराम

Chapra News: फोटो-17- इसुआपुर के मुड़वां एराजी गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से बालक की हुई मौत के बाद रोते-बिलखते स्वजन इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुड़वां एराजी गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गई। मृत बालक की पहचान मुड़वां एराजी गांव निवासी नंदकिशोर राम के 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्वजनों के बीच कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

बालक की हालत बिगड़ी

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे बिट्टू की मां रामा देवी ने उसे घर की सफाई के लिए आंगन से झाड़ू लाने को कहा। बालक जैसे ही दीवार के पास झाड़ू लेने पहुंचा कि वहां छिपे सर्प ने उसके पैर में डंस लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। स्वजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनियापुर ले गए जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिट्टू दो भाईयों में छोटा था। वह मुड़वां एराजी सरकारी विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता था। बेटे की अचानक मौत के बाद माता-पिता और स्वजनों का रो-रोकर हाल बुरा है।

स्थानीय लोगों का समर्थन

घटना की सूचना मिलने पर पूर्व जिला पार्षद गीता सागर राम, बीडीसी प्रतिनिधि हरे राम कुमार समेत ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर स्वजनों को सांत्वना दे रहे थे। घर में घुसकर बक्सा तोड़ नकद व गहनों की चोरी, प्राथमिकी दर्ज तरैया । थाना क्षेत्र के उसरी गांव में घर में घुसकर बक्सा तोड़ 25 हजार रुपये नकद और आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित बलवंत चौरसिया ने शुक्रवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में इंद्रजीत कुमार दास, पवन कुमार दास व रतन कुमार दास को नामजद आरोपित बनाया गया है। छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को चाकू मारा, केस दर्ज तरैया। थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में घर में घुसकर सो रही महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपित द्वारा चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रिंकी कुमारी ने शुक्रवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए शैलेश प्रसाद को नामजद किया है। प्राथमिकी में घर में रखी वाशिंग मशीन तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धान की पौध रौंदने के विवाद में मारपीट, चार महिलाएं घायल तरैया। थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में धान की पौध नष्ट होने के विवाद में शुक्रवार को हुई मारपीट में चार महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में रौशनी कुमारी, संगीता देवी, गायत्री कुमारी एवं सुमन कुमारी शामिल हैं। सभी का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोखर में जहर डालकर एक लाख से अधिक की मछलियां मार डाली 15 तरैया के पिपरा गांव में गुरुवार की रात्रि में पोखरा में जहरीला पदार्थ से मरी मछली को दिखाते मछली पालक तरैया । थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में असामाजिक तत्वों ने एक पोखर में गुरुवार की रात में जहरीला पदार्थ डालकर एक लाख रुपये से अधिक की मछलियां नष्ट कर दीं। पीड़ित मछली पालक दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर मछली पालन किया था और बिक्री से पहले ही किसी ने पोखर में जहर डाल दिया। घटना से परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। सूचना पर पहुंचे पूर्व मुखिया बीरबहादुर राय ने दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है। सरकारी स्कूल के हाफ डे होने पर जताया आभार तरैया । राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार अब सरकारी विद्यालय प्रत्येक शनिवार को पूर्व की तरह हाफ डे संचालित होंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे शिक्षक हित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया है। जिला उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह ने कहा कि इससे शिक्षकों को शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी। परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह समेत कई शिक्षकों ने भी सरकार के निर्णय का स्वागत किया।

सामान्य प्रश्न

✦क्या बिट्टू कुमार की मौत सर्पदंश से हुई?−
हां, बिट्टू कुमार की मौत सर्पदंश से हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: सर्पदंश से बच्चे की मौत, मचा कोहराम