सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
एकमा थाना क्षेत्र के माने मठिया गांव के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार को हुई, प्रारंभिक जांच में दुर्घटना अज्ञात वाहन से टकराने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अज्ञात वाहन या खड़ी ट्रेलर से टक्कर की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी एकमा थाना क्षेत्र के माने मठिया गांव के समीप हादसा फोटो- 19 घटना की सूचना मिलने के बाद एकमा थाना परिसर में रोते-बिलखते मृतक के परिजन 20 एकमा के माने मठिया के समीप सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एकमा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग (एनएच-531) पर एकमा थाना क्षेत्र के माने मठिया गांव के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी प्रताप साह के 22 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार के रूप में की गई है, जबकि घायल युवक की पहचान रामेश्वर साह के 22 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार साह के रूप में हुई है।
प्रारंभिक रूप से यह दुर्घटना किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई बताई जा रही है, हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से पीछे से टकरा गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया, जहां एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी, जबकि दूसरा गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने तत्काल घायल को उपचार के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. कौशलेंद्र कुणाल ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हादसे के बाद संबंधित वाहन चालक फरार हो गया, हालांकि पुलिस का कहना है कि दुर्घटना किस वाहन से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी को इलाज कराने के लिए एकमा अस्पताल आए थे, लेकिन वहां से लौटते समय वे कहां जा रहे थे, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। ( एकमा से संजय कुमार पाण्डेय)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


