ट्रक की चपेट में आने से सीवान के आवास सहायक की दर्दनाक मौत
सहाजितपुर थानाक्षेत्र में पिपरा टोल प्लाजा के निकट सोमवार को सड़क दुर्घटना में आवास सहायक अनिल कुमार की मौत हो गई। अनिल कुमार भगवानपुर हाट के निवासी थे और साइकिल दुकानदार से मिलने आए थे। तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

आवास सहायक की मौत की सूचना पर घर में मचा कोहराम फ़ोटो--4 - सहाजितपुर थानाक्षेत्र के पिपरा टॉल प्लाजा के निकट सोमवार को सड़क दुर्घटना में आवास सहायक की मृत्यु के बाद घटना की जानकारी लेती पुलिस बनियापुर, एक प्रतिनिधि। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा टोल प्लाजा के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंदिरा आवास सहायक अनिल कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर हाट निवासी प्रसिद्ध साइकिल व्यवसायी सूर्यदेव प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार अहले सुबह सहाजितपुर थानाक्षेत्र के सरमी बाजार में एक साइकिल दुकानदार से मिलने आये थे। वह भगवानपुर हाट स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरा टोल प्लाजा के समीप बालू लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आवास सहायक को कुचल दिया। ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों की भीड़ को लेकर कुछ देर के लिए जाम जैसा हालात बन गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनिल कुमार सिवान जिले के नबीगंज प्रखण्ड में आवास सहायक के रूप में तैनात थे। वह काफी व्यवहार कुशल थे। उनकी असमय मौत से क्षेत्र के लोगों में भी गहरा दुख है। मृतक आवास सहायक की पत्नी माया शास्त्री भी सिवान जिले के अमलोरी सरसर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। पति की मौत की खबर मिलते ही वह बदहवास हो गईं। बारह वर्षीय पुत्र तन्मय तथा परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर सहाजितपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई। थानाध्यक्ष सूरज कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा ट्रक चालक के विषय में जानकारी जुताई जा रही है।
पूर्व वार्ड सदस्या की हत्या
की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक हिरासत में गड़खा, एक संवाददाता। धर्मबागी बाजार में शनिवार की देर रात अपराधियों द्वारा की गई पूर्व वार्ड सदस्या की गला दबाकर हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतका की पुत्री मढ़ौरा थाने के ओल्हनपुर गांव निवासी राजकुमारी देवी ने प्राथमिकी में अज्ञात अपराधियों को आरोपित किया है। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्राथमिकी में राजकुमारी देवी ने कहा है कि उसके पिता रविंद्र महतो और भाई बिहार से बाहर रहकर काम करते हैं। उनकी मां चंद्रावती देवी मोतीराजपुर स्थित आवास पर रहती है। शनिवार की रात उनकी मां अपने पोते आदित्य के साथ घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे कुछ अपराधियों ने घर में घुसकर उनकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। घटनास्थल के पास हत्यारे की बाइक खड़ी पाई गई। उन्हें रविवार की अहले सुबह वारदात की जानकारी मिली तब मोतीराजपुर अपने मां के घर पहुंची। पूर्व वार्ड सदस्या चंद्रावती देवी की हत्या शनिवार की रात अज्ञात हमलावरों ने कर दी थी। रविवार की सुबह महिला की हत्या की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। चंद्रावती देवी अपने पोते आदित्य के साथ घर में सो रही थी। महिला की हत्या से नाराज लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से रोक दिया था। गुस्साए लोगों ने गड़खा-खोदाईबाग रोड को धर्मबागी के पास बांस-बल्ला लगाकर करीब पांच घंटे तक सड़क को जाम कर दिया था। उग्र लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की थी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया था और मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद लोगों ने करीब पांच घंटे बाद सड़क जाम समाप्त किया था और आवागमन सामान्य हो सका था।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


