
दाउदपुर के बनवार फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में युवक की मौत
कोपा थाना क्षेत्र के पियानो गांव के 22 वर्षीय रंजीत कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने संबंधी के घर से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के...
कोपा थाना क्षेत्र के पियानो गांव का निवासी था युवक संबंधी के घर से एकमा से लौट रहा था युवक दाउदपुर (मांझी)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग (एनएच-53) पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार फ्लाईओवर के पास रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के पियानो गांव निवासी मुखदेव महतो के 22 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रंजीत अपने संबंधी के घर एकमा गया था और लौटते समय छपरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल रंजीत को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में दूसरा था। गांव में शोक का माहौल है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




