Hindi NewsBihar NewsChapra NewsTragic Road Accident Claims Life of 21-Year-Old Guddu Kumar Rai in Isuapur
 इसुआपुर के युवक की दुर्घटना में मौत के बाद सहवां गांव में पसरा मातम

इसुआपुर के युवक की दुर्घटना में मौत के बाद सहवां गांव में पसरा मातम

संक्षेप:

इसुआपुर के सहवां गांव में 21 वर्षीय गुड्डू कुमार राय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने ममेरे भाई की शादी से लौट रहा था, जब अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। गांव में शोक का माहौल है।

Dec 05, 2025 09:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहवां गांव के सखन राय के 21 वर्षीय इकलौते अविवाहित पुत्र गुड्डू कुमार राय की शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि गुड्डू गुरुवार को अपने ममेरे भाई के शादी समारोह में तरैया थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में गया था । वहां से बारात विदा होने के बाद शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल से लौट रहा था। इस बीच तरैया थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव के पास छपरा -मढ़ौरा मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उसे गंभीर चोटें आई और अचेत हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्थानीय लोगों की सहायता से उसे एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल मढ़ौरा ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य घायल युवक का इलाज छपरा के एक अस्पताल में चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा कि सहवां गांव में कोहराम मच गया। माता सोनी दवी, पिता सखन राय, अविवाहित बहन और अन्य स्वजनों का रो-रो के हाल बुरा है। जदयू के प्रखंडअधक्ष अनवर हुसैन, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रोहित सिंह कुशवाहा, शेख आजाद, रविंद्र राय, नेयाज अहमद व अन्य ने मृतक के घर पहुंचकर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त स्वजनों का ढ़ाढस बंधाया।