मढ़ौरा में तेज रफ्तार बाइक ने ली किशोर की जान
घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम की मौत हो गयी। मृतक खालिसपुर निवासी जमुना राय का 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बताया गया है। वह गौरा बाजार के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले अपने परिवार के छोटे...

घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम मढ़ौरा, एक संवाददाता। प्रखंड के गौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा-मशरक रोड पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत हो गयी। मृतक खालिसपुर निवासी जमुना राय का 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बताया गया है। वह गौरा बाजार के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले अपने परिवार के छोटे बच्चे के लिए खाना लेकर जा रहा था। वह सड़क पार कर स्कूल की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही सिमरन कुमारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घायल किशोर को उठाकर अस्पताल भेजने की व्यवस्था की, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि अंकित अपने घर का होनहार लड़का था और परिवार की उम्मीदों का सहारा था। उसकी असमय मृत्यु से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठोकर मारने वाले बाइक चालक, मढ़ौरा के आवारी निवासी गोविंदा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है तथा दुर्घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



