लहलादपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
लहलादपुर के मुरारपुर गांव में 55 वर्षीय अकबर खान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना बारिश और तेज गरज-चमक के दौरान हुई। गांव में शोक का माहौल है और परिजन रो रहे हैं। प्रशासन ने सरकारी सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

लहलादपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत लहलादपुर, एक संवाददाता। क्षेत्र के मुरारपुर गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अकबर खान के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि बारिश और तेज गरज-चमक के दौरान अकबर खान घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने भी शोक व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि अकबर खान मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और उनकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू किये जाने की बात कही जा रही है। वहीं मौसम खराब रहने के कारण लोगों से सावधानी बरतने और बारिश के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है। (लहलादपुर से अमित कुमार)
लेखक के बारे में
Jitendra Kumar Pandeyशॉर्ट बायो: जितेंद्र कुमार पांडेय पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के छपरा जिला ब्यूरो टीम से जुड़कर शिक्षा, कृषि बीट में रिपोर्टिंग करते हैं। नियमित तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
जितेंद्र ने सारण जिले के दाउदपुर से 2008 में रिपोर्टिंग की शुरुआत की। 2015 में छपरा जिला मुख्यालय में हिन्दुस्तान की ब्यूरो टीम का हिस्सा बने। प्रिंट के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
कॅरियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अपने कॅरियर की शुरुआत 2008 में हिन्दुस्तान अखबार से की। यहां प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में जिला मुख्यालय में प्रिंट और डिजिटल में कदम रखा।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएमसी मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं। राष्ट्रीय स्तर की चार पांच खबरें एक्सक्लूसिव के तौर पर ब्रेक किया। इसके बाद राष्ट्रीय चैनलों ने भी उस खबर को उठाया।
विशेषज्ञता
खबरों में तथ्य उद्भेदन
एक्सक्लूसिव, शिक्षा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


