रामघाट पर नहाने के दौरान डूबकर युवक की मौत, तीन दोस्त बाल-बाल बचे

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

17 बुधवार को मांझी के रामघाट पर सरयू नदी में डूबे दाउदपुर के आशिक अली के रोते-बिलखते परिजनयू नदी में नहाते समय चार दोस्तों में से एक की डूबकर मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शेष तीन युवकों को गहरे...

 रामघाट पर नहाने के दौरान डूबकर युवक की मौत, तीन दोस्त बाल-बाल बचे

17 बुधवार को मांझी के रामघाट पर सरयू नदी में डूबे दाउदपुर के आशिक अली के रोते-बिलखते परिजन मांझी। मांझी स्थित रामघाट पर बुधवार दोपहर सरयू नदी में नहाते समय चार दोस्तों में से एक की डूबकर मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शेष तीन युवकों को गहरे पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया। मृतक की पहचान दाउदपुर निवासी हारून अली के 17 वर्षीय पुत्र आशिक अली के रूप में हुई है। चारों युवक दाउदपुर के ही रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सौरभ अभिषेक के नेतृत्व में मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना का विवरण

गोताखोर रबीन्द्र चौधरी (दुर्गापुर) और सरोज यादव (चैनपुर) की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने आशिक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पिता हारून अली साइकिल से कपड़े की फेरी कर परिवार चलाते हैं। आशिक दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद माता नजमा खातून समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों दोस्त सुबह 10 बजे से नदी में नहा रहे थे। मना करने के बावजूद वे भीषण गर्मी का हवाला देकर नहाते रहे।

मौत का कारण

दोपहर करीब 12:15 बजे किशन कुमार गुप्ता अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने गए आशिक अली भी डूबने लगे। दोनों को डूबता देख दोस्त आदित्य सिंह और आर्यन कुमार मदद को दौड़े। वे किशन को बचाने में सफल रहे, लेकिन तब तक आशिक गहरे पानी में समा चुका था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को भी तरवारा के एक युवक को वीडियो बनाते समय डूबने से बचाया गया था। बुधवार की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से रामघाट को तत्काल स्नान के लिए प्रतिबंधित करने की मांग की है।

परिजनों का हाल

दोस्त को बचाने में चली गई आशिक की जान दाउदपुर(मांझी)। नगर पंचायत क्षेत्र के मांझी रामघाट पर मंगलवार को सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबने से दाउदपुर बाजार निवासी हारून अली के 18 वर्षीय पुत्र आशिक अली की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और दाउदपुर के कई लोग रामघाट पहुंच गए। मां नजमा खातून की चीख-पुकार से घाट का माहौल गमगीन हो उठा। बताया जाता है कि आशिक दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। घटना के बाद मां नजमा खातून, छोटे भाई आरिफ अली और बहन शिफा का रो-रोकर बुरा हाल है। दाउदपुर मुखिया अभिषेक कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आशिक अली की उम्र कितनी थी?
आशिक अली की उम्र 17 वर्ष थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।