कोलकाता में ट्रेन की चपेट में आकर पानापुर के युवक की मौत

Feb 16, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

पानापुर के मोरिया गांव के युवक राहुल कुमार की कोलकाता में ट्रेन से कटने से मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ कोलकाता में रह रहा था और ट्रक ड्राइवर था। राहुल की शादी तय हो चुकी थी। उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।

कोलकाता में ट्रेन की चपेट में आकर पानापुर के युवक की मौत

पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोरिया गांव के एक युवक की कोलकाता में ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी । मृतक जयकिशुन महतो का 21 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया जाता है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल अपने पिता के साथ कोलकाता में रहता था। उसके पिता मजदूरी करते थे जबकि राहुल ट्रक ड्राइवर था। सोमवार की सुबह वह घर आने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए हावड़ा स्टेशन आया था। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी। राहुल की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को मिली परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की मां रेशमी देवी, छोटे भाई नीरज , बहन लक्ष्मी और पूजा के करुण चीत्कार में उपस्थित हर किसी की आंखे नम हो जा रही थी। मृतक तीन भाइयों व दो बहनों में सबसे बड़ा था और उसकी शादी तय हो चुकी थी। बताया जाता है कि उसका छेका हो गया था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। सीढ़ी के सहारे घर में घुस लाखों के सामान की चोरी पानापुर, एक संवाददाता। रविवार की रात चोरों ने थाना क्षेत्र के तुर्की गांव निवासी मदन राय के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के गहने और कीमती सामान की चोरी कर ली । घटना के संबंध में बताया जाता है कि मदन राय की दो पुत्रवधू हैं । एक पुत्रवधू अपने कमरे में ताला बंद कर मायके गयी है । रविवार की रात करीब ग्यारह बजे सीढ़ी के सहारे घर में घुसे चोरो ने दूसरी पुत्रवधू का कमरा बाहर से बंद कर दिया और बंद कमरे का ताला तोड़ बक्से व अटैची लेकर सीढ़ी के रास्ते ही फरार हो गये ।चोरों ने घर के पीछे गेहूं के खेत में बक्से और अटैची तोड़कर उसमे रखे गहने व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए । घर वालों को इस चोरी का पता तब लगा जब वे शौच के लिए जगे। बाहर से बंद कमरे को देख उसने शोर मचाया । घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 व स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। संस्था का पोस्टर बैनर व झंडा फाड़ा,पुलिस जांच में जुटी तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर केशव गांव में संचालित फिजिकल प्रशिक्षण सह प्रभुनाथ एकेडमी संस्था का बैनर, पोस्टर व झंडा असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया। पीड़ित संस्था के संचालक सरेया बसंत गांव निवासी विक्की कुमार सिंह ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ स्थानीय थाने में सोमवार को एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है। उक्त घटना 15 फरवरी की रात की है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। पुजारी के चोरी गए सामान सहित दस हजार रुपये बरामद बनियापुर, एक प्रतिनिधि। सहाजितपुर थानाक्षेत्र के धवरी मठिया में पुजारी के कमरे से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार की रात चोरी गए सामान सहित दस हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने बड़की धवरी निवासी डोमन मांझी और उसके भाई विकास मांझी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ के दौरान चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जानकारी के अनुसार, मठिया के पुजारी रघुनाथ दास ने बीते 3 फरवरी को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि वह इलाज कराने वाराणसी गए हुए थे। वापस लौटने पर देखा कि उनके कमरे की सीढ़ी के पास की खिड़की टूटी हुई है। चोरों ने कमरे में रखे कपड़े, कंबल और एक लाख छब्बीस हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गई थी। जांच के क्रम में दोनों भाइयों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार शर्मा ने बताया कि शेष चोरी गई राशि की बरामदगी के लिए प्रयास जारी है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।