
एम्बुलेंस चालक पर निजी अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप
दाउदपुर में, एक दो वर्षीय बच्ची परी कुमारी की मौत हो गई, जब एम्बुलेंस चालक ने उसे पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले छपरा के एक निजी अस्पताल और फिर सदर अस्पताल...
दाउदपुर (मांझी)। छपरा सदर अस्पताल से रेफर की गई बीमार बच्ची को पटना पीएमसीएच की बजाय निजी अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप एम्बुलेंस चालक पर लगा है। इस बीच इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मृतका दाउदपुर थाना क्षेत्र के मदानसाठ गांव निवासी राहुल कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह की दो वर्षीय पुत्री परी कुमारी बताई जाती है। बच्ची के बड़े पिता रिंकू सिंह ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले छपरा के एक निजी अस्पताल लाया गया। वहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया। बाद में चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच भेजा। परिजनों का आरोप है कि एम्बुलेंस चालक पीएमसीएच की बजाय पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़ित परिवार ने स्वास्थ्य मंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। - छपरा के रास्ते कोलकाता व लाल कुआं के लिए चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन छपरा, हमारे संवाददाता। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दीवाली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 05060/05059 लालकुआँ-कोलकाता-लालकुआँ वाया गोरखपुर साप्ताहिक रेल प्रशासन चलाने का फैसला लिया है। यह जानकारी वाराणसी मंडल की जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी उन्होंने बताया कि त्योहार स्पेशल गाड़ी का संचालन 4 सितंबर से 13 नवंबर तक लाल कुआं से किया जाएगा। यह ट्रेन छपरा के रास्ते चलेगी। प्रत्येक गुरुवार को तथा कोलकाता से 6 सितंबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। कोलकाता जाने और आने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। छपरा से 8.05 बजे, हाजीपुर से 09.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.10 बजे चलकर कोलकाता 23.55 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में, 05059 कोलकाता -लालकुआँ साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 06 सितम्बर से 15 नवम्बर, तक 27 सितम्बर,को छोड़कर प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से 05.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 19.35 बजे होते हुए छपरा से 21.40 बजे, पहुंचेगी। -- मढ़ौरा के मोथाहा में निकला महावीरी झंडा जुलूस मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय मोथहा मठिया से रविवार को महावीर झंडा जुलूस यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाला गया। यात्रा की शुरुआत होते ही क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। मोथाहा से शुरू होकर यह जुलूस नारायणपुर, बसंतपुर होते हुए नरहरपुर पहुँचा, जहाँ नरहरपुर चमारी मठिया पर महंत जानकी शरण दास उर्फ फलहारी बाबा ने जुलूस का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भक्तों ने जयकारे लगाए और जगह-जगह जुलूस का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। महावीर जुलूस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शोभायात्रा आगे बढ़ती रही। नरहरपुर से जुलूस रामपुर होते हुए पुनः मोथहा पहुँचा, जहाँ इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस भव्य जुलूस में मुख्य रूप से जन सुराज के नेता अभय सिंह, बबलू सिंह, विकास बाबा, गोलू तिवारी, राजेश सिंह, रामबाबू सिंह, रंजय राज, रंजीत सिंह सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




