Chapra News दाउदपुर बस पड़ाव के समीप हाइवा की चपेट में आने से होटल संचालक की मौत
Chapra News दाउदपुर बस पड़ाव के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में आने से होटल संचालक विमल कुमार साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह 5:30 बजे हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की, जबकि फरार चालक की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।

Chapra News दाउदपुर बस पड़ाव के समीप हाइवा की चपेट में आने से होटल संचालक की मौत
हादसे का विवरण
दाउदपुर (मांझी)। छपरा–सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर बस पड़ाव के समीप शनिवार की अहले सुबह तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में आने से होटल संचालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई। दुर्घटना के बाद चालक हाइवा लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के सीसवां खुर्द गांव निवासी एवं कृष्णा होटल के संचालक 35 वर्षीय विमल कुमार साह के रूप में हुई है। वह कृष्णा साह के पुत्र थे। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे वह अपनी होटल खोलने के लिए दाउदपुर आ रहे थे। इसी दौरान छपरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। दाउदपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। जबकि फरार हाइवा चालक और वाहन की पहचान के लिए पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार भारी वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और चालक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। (दाउदपुर से संजय कुमार पाण्डेय)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Umesh Kumar Pathakशॉर्ट बायो: उमेश पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। हिन्दुस्तान, छपरा जिला ब्यूरो टीम से जुड़े हैं। खबरों में कला संस्कृति, खेलकूद, जन सरोकार, सामाजिक व महिला प्रधान मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स के साथ पाठकों की रुचि पर अपनी पकड़ बनाई है।
कॅरियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
वर्ष 1999 में कॅरियर की शुरुआत हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की। फिलहाल हिन्दुस्तान के छपरा कार्यालय में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए संस्कृत और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण भाषा-संस्कृति और शब्द संयोजन पर इनकी विशेष पकड़ है। सर्वे और शोध परक विषयों पर भी इनकी लेखनी खूब चलती है।
विशेषज्ञता
कला संस्कृति, राजनेताओं व सेलिब्रिटी का इंटरव्यू, हेल्थ स्टाइल और बदलते शैक्षणिक स्वरूप पर उनकी विशेषज्ञता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


