नगरा में सर्पदंश से महिला की मौत
डुमरी स्थित गोविंदपुर पंचायत में एक वृद्ध महिला, पशुपति देवी, को जहरीले सांप के डंसने से मौत हो गई। महिला सुबह शौच के लिए गई थीं जब उन्हें सांप ने काट लिया। इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर हो गई और डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी मृत्यु हो गई।

नगरा। प्रखंड के डुमरी स्थित गोविंदपुर पंचायत में बुधवार को जहरीले सांप के डंसने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान भजन राय की 65 वर्षीय पत्नी पशुपति देवी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सुबह शौच के लिए घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों के पास छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की स्थिति गंभीर होती चली गई और डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उनकी मृत्यु हो गई।
इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। वीर कुंवर सिंह की पुण्यतिथि शौर्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय दाउदपुर (मांझी)। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, शौर्य और वीरता के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह की पुण्यतिथि को लेकर दाउदपुर में फाउंडेशन सदस्यों की विचार-विमर्श सभा में कार्यक्रम को भव्य और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे। साथ ही युवाओं को उनके आदर्शों से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाने की योजना बनाई गई। आगामी 26 अप्रैल को उनकी पुण्यतिथि शौर्य दिवस के रूप में मनाई जाएगी। यह जानकारी दयानंद सिंह ने दी। इस दौरान समाजसेवी जितेन्द्र कुमार सिंह, रणविजय सिंह उर्फ धड़का सिंह, दयानंद सिंह, अजित सिंह, डॉ. राजीव कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, मिथलेश सिंह, पंकज सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। चकमीरा में अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा व मेले का निर्णय एकमा। प्रखंड के पंचुवा पंचायत अंतर्गत चकमीरा गांव स्थित पोखरा पर सामाजिक चिंतक राम विचार मांझी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा, मेला सह जयंती समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान आयोजन को सफल बनाने को लेकर रूपरेखा तय की गई। मौके पर रामदेव राम, सचिन कुमार, कमल किशोर यादव, पारस गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


