सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद घर में पसरा मातम
30 वर्षीय युवक नमूना राय की मृत्यु एक कंटेनर से कुचले जाने के कारण हुई। वह अपनी भांजी की शादी में शामिल होने बाइक से जा रहा था। युवक की पहचान अवतारनगर के छोटा आमी निवासी के रूप में हुई। उसकी पत्नी और बच्चे इस दुःख में बिलख रहे हैं। स्थानीय विधायक और समाजसेवी ने परिवार को सांत्वना दी।

फोटो- 6 अवतारनगर के छोटा आमी में 30 वर्षीय युवक नमूना राय की मौत के बाद मंगलवार को उसके घर पर रोते बिलखते परिजन दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शीतलपुर कोठी व सुमेर पट्टी के बीच कंटेनर से कुचल कर एक युवक की मौत के बाद उसके घर में मातम पसर गया है। ज्ञात हो कि सोमवार की देर शाम में मृतक अपनी भांजी के शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहा था तभी कंटेनर उसे कुचलते हुए करीब एक किमी तक घसीटते चला गया जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई। देर रात में युवक की पहचान नमूना राय के रूप में हुई।
वह अवतारनगर थाना क्षेत्र के छोटा आमी के स्व रछेया राय का पुत्र था। मंगलवार की सुबह मृतक का शव जैसे घर पर पहुंचा कि कोहराम मच गया।मृतक गायक था और ब्यास मंडली चलाता था। उसे एक पुत्र व तीन पुत्री है। सभी काफी छोटे हैं।उसकी मौत के बाद पत्नी सोनी देवी, मां किसमतिया देवी सहित सभी बच्चों का रोते रोते बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक डॉ करिश्मा राय,पूर्व जिला पार्षद राजनाथ राय,ब्यास व समाजसेवी राजबिहारी राय आदि उसके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। दरियापुर से अरिवंद अनुज
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


