बस ने बोलेरो में मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Apr 08, 2026 09:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

तरैया थाना क्षेत्र के नंदनपुर बाजार में एक बस द्वारा बोलेरो को टक्कर मारने से 50 वर्षीय मनोज सिंह की मौत हो गई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अपनी बहन का इलाज कराकर घर लौट रहे थे। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी, जिससे आवागमन बाधित हो गया।

बस ने बोलेरो में मारी टक्कर,  एक की मौत, चार घायल

तरैया थाना क्षेत्र के नंदनपुर बाजार पर हुई घटना नाराज लोगों ने सड़क जाम किया, आवागमन बाधित बहन का इलाज कराकर घर लौट रहे थे मनोज फोटो - 25 तरैया पट्टी पचड़ौर में बस से बोलेरो में धक्का लगने से मौत के बाद रोते बिलखते परिजन फोटो 26 तरैया नंदनपुर बाजार पर रोड जाम करते नाराज लोग फोटो 27 तरैया नंदनपुर बाजार पर धक्का लगने से क्षतिग्रस्त बोलेरो तरैया, एक संवाददाता। एसएच 73 मुख्य सड़क पर थाना क्षेत्र के नंदनपुर बाजार के समीप बुधवार की संध्या बस से बोलेरो में धक्का लगने से बोलेरो पर सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि उस पर सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

मृतक पट्टी पचड़ौर निवासी 50 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह बताये गये हैं। घायलों में मीरा देवी, इंदु देवी, हरिमाधव सिंह एवं चालक कृष्णा बैठा शामिल हैं। घायलों का मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। नाराज लोगों ने समाचार प्रेषण तक सड़क जाम कर दिया है। घटना के बारे में बताया गया है कि मनोज सिंह अपनी बहन मीरा देवी को छपरा अस्पताल से दिखाकर बोलेरो से अपने घर लौट रहे थे कि उक्त घटना स्थल पर सीवान से पटना जा रही बस ने तेजगति से आकर धक्का मार दिया। घटना होते ही वहां अफरातफरी मच गयी। हादसे की सूचना पाकर बाजारवासी दौड़ पड़े और मृतक को पहचानकर घर पर मोबाइल से सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उक्त गाड़ी में फंसे चार घायल व्यक्तियों को ग्रामीणों की सहयोग से बाहर निकाला। आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है जिससे घंटों से आवामन बाधित है। उक्त घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना अध्यक्ष धीरज कुमार दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं बस चालक एवं उपचालक गाड़ी छोड़ फरार हो गये हैं। आक्रोशित लोग फरार ड्राइवर एवं खिलासी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बबुआ हो हो बबुआ,अब हमारा के माई के कही हो बबुआ बबुआ हो बबुआ अब हमारा के माई के कही हो बबुआ। उक्त विलाप मृतक मनोज सिंह की माता चम्पा देवी अपने पुत्र के शव से लिपटकर कर रही थीं। पत्नी जयमाला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। मनोज के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र बीटू कुमार एवं दूसरा पुत्र रौशन कुमार बेसुध होकर कर रो रहे थे। मनोज अपने घर के एक मात्र कमाऊ व्यक्ति थे। उक्त घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मांझी। पड़ोसन की मौत की खबर पाकर मृतका के घर शोक जताने पहुंची एक अन्य महिला की भी हार्ट अटैक से मौके पर ही मौत हो गई। यह लोमहर्षक घटना मांझी थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज गांव की है। बताते चलें कि चार दिन पहले मेंहदीगंज निवासी शत्रुघ्न चौधरी की पत्नी गीता देवी को ब्रेन हैमरेज की अवस्था में बेहतर इलाज के लिए परिजनों द्वारा पटना में एडमिट कराया गया था। इधर बुधवार की सुबह पटना में ही इलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गई। बुधवार की सुबह मृतका का शव गांव में पहुंचते ही परिजनों के रुदन क्रंदन से आसपास का माहौल गमगीन हो गया। उधर मोहल्ले में रोने धोने की आवाज सुनकर मृतका के दरवाजे पर पहुंची पड़ोसन एवम स्व श्याम सुंदर महतो की पत्नी कौशल्या कुंअर को सदमें की वजह से हार्ट अटैक आ गया तथा वापस अपने घर पहुंचने के पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया। एक ही दिन गांव की दो दो महिलाओं की हुई असामयिक मौत से गांव में मातम पसर गया है तथा दोनों के परिजन दाह संस्कार की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।