ट्रैफिक प्लान : आज से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई गई रोक
छपरा में मैट्रिक परीक्षा के दौरान संभावित भीड़ और जाम को ध्यान में रखते हुए 17 फरवरी से 25 फरवरी तक यातायात योजना लागू की गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी, और कई प्रमुख मार्गों पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन ने सभी से नियमों का पालन करने की अपील की है।

सीनियर एसपी की देखरेख में ट्रैफिक डीएसपी ने ट्रैफिक प्लान को किया है तैयार परीक्षा को लेकर 17 फरवरी से यातायात ट्रैफिक प्लान पूरी तरह से 25 फरवरी तक लागू छपरा, हमारे संवाददाता। मैट्रिक परीक्षा की तिथियों के दौरान शहर में संभावित भारी भीड़, सड़क जाम और परीक्षार्थियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए व्यापक यातायात निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्देश 17 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रभावी रहेंगे। मैट्रिक की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी।
परीक्षा केंद्रों पर समय से प्रश्न-पत्र पहुंचाने, परीक्षार्थियों को असुविधा से बचाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से कई प्रमुख मार्गों पर बड़े वाहनों और सवारी बसों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। गड़खा की ओर से छपरा आने वाली सभी बड़ी बसें नेवाजी टोला चौक तक ही सीमित रहेंगी। इसके आगे शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही नेहरू चौक से नेवाजी टोला चौक और नेवाजी टोला चौक से रामनगर ढाला की ओर भी बड़ी सवारी बसों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। वीर कुंअर सिंह सेतु (आरा-छपरा) होकर आरा की ओर से आने वाली सभी बड़ी सवारी बसें भिखारी ठाकुर चौक तक ही आ सकेंगी। इसके आगे शहर क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीनियर एसपी विनीत कुमार ने आम नागरिकों, वाहन चालकों, बस संचालकों और परीक्षार्थियों के अभिभावकों से अपील की है कि वे इन निर्देशों का पूर्ण पालन करें और प्रशासन को सहयोग दें। मांझी-रिविलगंज-सीवान-एकमा मार्ग- सभी बड़े वाहन व सवारी बसें ब्रह्मपुर मोड़ तक। ब्रह्मपुर मोड़ से 500 मीटर आगे सुरक्षित पार्किंग। मलमलिया-बनियापुर-जलालपुर मार्ग- बड़ी सवारी बसें उमधा चौक तक- उमधा चौक से श्यामचक की ओर पूर्ण प्रतिबंध। मशरक-मढ़ौरा मार्ग- बड़ी बसें चनचौरा मोड़ से पहले रोकी जाएंगी, शहर में प्रवेश नहीं। चनचौड़ा , फकुली की ओर से जटुआ-बिनटोलियां रोड होते हुए ➝ जगदम कॉलेज रेलवे ढाला की ओर, ➝ सभी बड़े वाहन व बसों का आना-जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। गड़खा की ओर से आने वाली बसें - नेवाजी टोला चौक तक ही सीमित, ➝ आगे शहर प्रवेश वर्जित। नेहरू चौक ↔ नेवाजी टोला चौक ➝ और नेवाजी टोला चौक ↔ रामनगर ढाला- बड़ी सवारी बसों का प्रवेश प्रतिबंधित। वीर कुंवर सिंह सेतु (आरा-छपरा मार्ग)- ➝ आरा की ओर से आने वाली बसें,➝ भिखारी ठाकुर चौक तक ही अनुमान्य, ➝ आगे शहर में प्रवेश नहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


