Chapra News: शहर में जाम से नहीं मिल रही निजात, एंबुलेंस से लेकर आम राहगीर तक परेशान
Chapra News: दुर्गा पूजा के दौरान छपरा शहर की जाम की समस्या और बढ़ गई है। सोमवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम से लोग और एंबुलेंस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, खासकर जोगनिया कोठी से नगर पालिका चौक के बीच। यातायात व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है।

Chapra News: दुर्गा पूजा में और बढ़ जाएगी जाम की समस्या चौक चौराहों पर पंडाल गांधी चौक से लेकर नगर पालिका चौक तक डबल डेकर के निर्माण कार्य फोटो 1 शहर में सोमवार को लगे जाम में फंसे चार पहिया व दो पहिया वाहन छपरा, हमारे संवाददाता। शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है।
जाम की समस्याएँ
सोमवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा। इससे आम राहगीरों के साथ-साथ एंबुलेंस, स्कूली वाहनों और कार्यालय जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी जोगनिया कोठी से नगर पालिका चौक तक रही। इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण कई बार यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सुबह कार्यालय और स्कूल जाने के समय से ही इस मार्ग पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते जाम की स्थिति ऐसी हो गई कि दोपहिया वाहन चालकों को भी निकलने में काफी परेशानी हुई। सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़े रहने और लगातार बढ़ते यातायात दबाव के कारण स्थिति और गंभीर हो गई।
पुलिस की तैनाती
दोपहर बाद भी जाम की स्थिति बनी रही। शाम के समय बाजार में भीड़ बढ़ने के साथ एक बार फिर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती तो की जाती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। जाम लगने के बाद पुलिस पदाधिकारी और जवान मौके पर पहुंचकर वाहनों को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं। कुछ देर के लिए स्थिति सामान्य होती है, लेकिन वाहनों का दबाव बढ़ते ही फिर से जाम लग जाता है।
एंबुलेंस की परेशानी
एंबुलेंस को भी रास्ता मिलने में हुई परेशानी जाम के कारण मरीजों को अस्पताल लेकर जाने वाली एंबुलेंस को भी कई जगहों पर रास्ता मिलने में परेशानी हुई। एंबुलेंस के सायरन बजाने के बावजूद जाम में फंसे वाहनों को हटाने में समय लग रहा था। इससे मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ गई। कार्यालय जाने वाले कई लोग भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस की सक्रियता के बावजूद जाम की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था को लेकर ठोस योजना बनाने की जरूरत है, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके。


