दाउदपुर ढाला पर पिकअप की टक्कर से रेल फाटक टूटा, सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

दाउदपुर स्टेशन के पूरब ढाला संख्या 61/सी पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने रेल फाटक के बूम में टक्कर मार दी, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लिच्छवी एक्सप्रेस को सुरक्षित पार कराया। घटना के बाद वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई।

दाउदपुर ढाला पर पिकअप की टक्कर से रेल फाटक टूटा, सतर्कता से टला बड़ा हादसा

11 - दाउदपुर स्टेशन के पूरब स्थित ढाला संख्या 61/सी पर फाटक का बूम टूटने के बाद लगा वाहनों का जाम दाउदपुर (मांझी)। छपरा-सीवान रेलखंड के दाउदपुर स्टेशन के पूरब स्थित ढाला संख्या 61/सी पर मंगलवार की सुबह एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रेल फाटक के बूम में टक्कर मार दी, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना सुबह करीब 8:45 बजे की बताई जाती है। गेटमैन के अनुसार, अप लाइन से लिच्छवी एक्सप्रेस के आगमन का सिग्नल मिलते ही वह फाटक बंद कर रहा था। इस दौरान ढाला पार करने की जल्दबाजी में पिकअप चालक अनियंत्रित होकर फाटक से जा टकराया और टक्कर के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद गेटमैन ने तत्परता दिखाते हुए स्लाइडर की मदद से फाटक बंद किया, जिससे लिच्छवी एक्सप्रेस को सुरक्षित पार कराया जा सका। इसके कुछ ही देर बाद आम्रपाली एक्सप्रेस भी गुजर गई। सूचना मिलने पर दाउदपुर स्टेशन मास्टर के निर्देश पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बूम की मरम्मत कर यातायात बहाल किया गया। आरपीएफ प्रभारी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान ढाला के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है और इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिसके स्थायी समाधान की मांग लगातार की जा रही है। दाउदपुर से संजय पांडेय तरैया बाजार में लगता है महाजाम , घंटों फंसी रहती हैं गाड़ियां फोटो-5 तरैया बाजार में ठाकुरबाड़ी मंदिर स्थित एसएच सड़क पर लगी गाड़ियां तरैया, एक संवाददाता। तरैया बाजार में एसएच 73 व एसएच 104 मुख्य सड़कों पर आये दिनों घंटों सड़क जाम रहता है व एक एक घंटे तक जाम में वाहन खड़े रहते हैं। वाहन पर सवार लोग परेशान होते हैं। तरैया खदरा नदी पुल से लेकर भूतनाथ चौक होते हुए मिडिल स्कूल तक जाम लगा रहता है। इस रूट में स्कूली कई बसें फंसी रहती हैं। सबसे बड़ी समस्या तब उत्पन्न होती है जब कोई एम्बुलेंस फंसी रहती है। तरैया बाजार में गोपालगंज ,सीवान से एंबुलेंस मरीजों को लेकर पटना पीएमसीएच जाती है। वह भी एक एक घंटे तक जाम में फंसी रहती हैं। साथ ही अपना सायरन बजाती रहती हैं लेकिन ट्राफिक जाम नहीं हटता है। इस जाम में लोगों को पैदल भी निकलना मुश्किल हो जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी रहती है। (दाउदपुर से संजय कुमार पाण्डेय)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।