Chapra News: बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल,दो रेफर
Chapra News: तरैया में एसएच सड़कों पर बाइक धक्का लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। किसान सलाहकार समिति की बैठक में सरकारी लाभ के प्रचार की अपील की गई। बनियापुर में युवक का यूपी पुलिस में दारोगा का चयन हुआ। पूर्व उद्योग मंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई। सरकार युवाओं के रोजगार को लेकर गंभीर है।

Chapra News: तरैया , एक संवाददाता।थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एसएच सड़कों पर बाइक से धक्का लगने से तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं।वही पचभिंडा एसएच सड़क बाइक के टक्कर में गंभीर घायल भटौरा गांव के राजेश्वर गिरि व बेलहरी गांव स्थित एसएच सड़क पर हुई दुर्घटना में घायल ललन राय का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।वही घायल हरखपुरा के बिगन राम का उपचार अस्पताल में चल रहा है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
किसान सलाहकार समिति की बैठक
तरैया, एक संवाददाता।प्रखंड के कृषि कार्यालय सह आत्मा कार्यालय में प्रखंड स्तरीय किसान सलहाकार समिति की एक बैठक आत्मा अध्यक्ष श्याम बहादुर यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें कृषि विभाग की जनकल्याण योजनाओं को किसानो के बीच जाकर प्रचार प्रसार करने व सरकारी लाभ किसानों को अधिक अधिक मिलने की अपील की गयी।उक्त बैठक में किसान सलाहकार मंतोष कुमार ,छठनारायण प्रसाद यादव,मुकेश कुमार,रवि कुमार सुमन कुमार सिंह ,रवि कुमार थे।
UP पुलिस में युवक का चयन
बनियापुर के युवक का यूपी पुलिस में दारोगा के पद पर चयन बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बनियापुर प्रखंड अंतर्गत डाढ़ीबाढ़ी के युवक की उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा के पद पर चयन की सूचना मिलते ही मुहल्ले में खुशी का माहौल बन गया। चयनित युवक मनिंदर दुबे का पुत्र संजीव कुमार है। इसके पहले वह भारतीय सेना में कार्यरत थे।
पूर्व उद्योग मंत्री की पुण्यतिथि
बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखण्ड के इब्राहिमपुर स्थित चंद्रालय में पूर्व उद्योग मंत्री वैद्यनाथ पांडेय की 21 वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। आयोजित पुण्य तिथि पर आये अतिथियों ने पांडेय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जानकारी हो कि वैद्यनाथ पांडेय महाराजगंज के पूर्व विधायक व बिहार सरकार में उद्योग मंत्री रहे थे। उनकी पत्नी व महाराजगंज की पूर्व सांसद गिरिजा देवी ने कहा कि सर्वजातीय समुदाय की सेवा करने की भावना वर्तमान नेताओं में भी होनी चाहिए। लोगों को समुदाय में बांटना नैतिक मूल्यों के विरुद्ध है। पूर्व मंत्री की पुत्री मनीषा प्रियम ने कहा कि पांडेय जी का विचार हमेशा क्षेत्र के विकास व जनमानस की मूलभूत समस्याओं को दूर करना था। उन्होंने हमेशा जनपयोगी कार्यो को प्राथमिकता दी थी। बनियापुर में विकास की रौशनी उनके विधायक बनने के बाद दिखने लगी थी। उन्होंने समरस समाज को स्थापित करने में सराहनीय योगदान दिया था। वे बेबाक तरीके से अपनी बात रखने के लिए भी जाने जाते थे। इसलिये कुछ लोग उन्हें राजनीति का बाबा भी कहते थे। उन्होंने कहा कि आज भी पिताजी के विचारों के साथ चलती हूं। उनका आदर्श उनके पिता हैं। वर्तमान समय में राजनीति करने वालों को पांडेय जी के पदचिह्नों पर चलना चाहिए। पुण्य तिथि स्कूली छात्रों के बीच निःशुल्क बैग का वितरण किया गया। मौके पर भगवान जी शर्मा, इंद्रजीत महतो, अनिल राय, ज्ञानदेव सिंह, मुन्ना राम, बीरेंद्र मिश्रा सहित दर्जनों उपस्थित थे।
सरकार युवाओं के रोजगार को लेकर गंभीर
छपरा, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार युवाओं के विकास और रोजगार को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के नेताओं ने दावा किया कि सरकार अब तक आठ लाख लोगों को रोजगार दे चुकी है जिसमें करीब दो लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली है। औद्योगिक विकास की गति देने के साथ उद्यमी योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री युवाओं के बेहतर भविष्य और रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो, उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह क्रांति, महासचिव रामचंद्र सिंह पटेल एवं प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी दी।
जनसुनवाई शिविर में नहीं पहुंचे फरियादी
तरैया । तरैया अंचल कार्यालय भवन कक्ष में आज सोमवार को प्रभारी सीओ अजय कुमार के नेतृत्व में जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक भी फरियादी नहीं पहुंचे । जबकि शिविर में पदाधिकारी व कर्मचारी गण फरियादियों का इंतजार करते रहे।इस सम्बंध में लिपिक चंदन कुमार ने बताया कि पूर्व में आए मामलों की सुनवाई की गई।
मातृत्व सुरक्षित शिविर
तरैया, एक संवाददाता।तरैया रेफरल अस्पताल में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत आज सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र से आये 46 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की गयी।साथ ही महिलाओं की हाइट, वज़न, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए।वही उक्त महिलाओं को नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। शिविर में डॉ0 सुमित कुमार , एएनएम शोभा कुमारी,सुमन कुमारी , काजल कुमारी , इंदु कुमारी , प्रीति कुमारी,शामिल थे।

