परसा के बनौता में छात्र-छात्राओं को किया गया प्रोत्साहित

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

उच्च माध्यमिक विद्यालय बनौता में टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी की अध्यक्षता में समारोह में बेहतर अंकों से पास हुए छात्रों को मेडल दिए गए। इस अवसर पर अन्य छात्रों को भी प्रेरित करने के लिए सफलता के टिप्स बताए गए। समारोह में कई ग्रामीण और शिक्षक भी मौजूद थे।

परसा के बनौता में छात्र-छात्राओं को किया गया प्रोत्साहित

परसा,एक संवाददाता। उच्च माध्यमिक विद्यालय बनौता के टॉपर छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित समारोह के दौरान मौजूद स्थानीय मुखिया संजीव सिंह ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंकों से पास करने वाले छात्र-छात्राओं में पंकज कुमार,मो. साजिद अंसारी,गजल परवीन,अंशु कुमारी,ज्योति कुमारी,रौनक कुमार,विशाल कुमार सिंह,सिमरन कुमारी,राखी कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान प्रधानाध्यापिका ने अन्य छात्र-छात्राओं को भी इन छात्र-छात्राओं से प्रेरणा लेते हुए बेहतर मार्क्स के साथ सफलता प्राप्त करने के टिप्स बताए।इस दौरान कई ग्रामीण व अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा विद्यालय के दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।