
मांझी के मियां पट्टी गांव में दो घरों में चोरी, गहने व कीमती सामान की चोरी
दाउदपुर के मियां पट्टी गांव में चोरों ने दो घरों में चोरी की। हरिनाथ मांझी और राजू शर्मा के घरों में चोरी हुई, जिसमें गहने और अन्य सामान चुराए गए। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड को बुलाकर जांच शुरू की है। अन्य...
दाउदपुर (मांझी)। मांझी थाना क्षेत्र के मियां पट्टी गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। पहली वारदात हरिनाथ मांझी के घर में हुई। परिजन रोज की तरह भोजन कर सो गए थे। इस दौरान चोर खिड़की के रास्ते घर में घुसे और अलमारी व बक्सा तोड़कर गहने, कपड़े व कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। वहीं दूसरी घटना पास ही राजू शर्मा के घर में घटी। वहां चोरों ने ताला काटकर प्रवेश किया और मूल्यवान सामान लेकर फरार हो गए। उस समय घर में कोई नहीं था, जिसके कारण चोरी गए सामानों का पूरा ब्योरा अभी नहीं मिल पाया है।

मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और बहुत जल्द चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। गुमटीनुमा तोड़कर चोरों ने हजारों के सामान चुराये तरैया । थाना क्षेत्र के नंदनपुर बाजार स्थित एक गुमटीनुमा दुकान को बुधवार की रात्रि में चोरों ने तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार अशोक साह ने बताया कि हजारों रुपये के सामान चोर ले गये। दो पिस्टल व गोली के साथ एक गिरफ्तार,दो फरार मकेर । पुलिस ने मधवल गांव के पास से दो पिस्टल व गोली के साथ एक युवक को गुरुवार को गिरफ्तार किया जबकि दो युवक भाग निकले। पुलिस को सूचना मिली थी कि मधवल गांव के पास तीन अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ इकट्ठा हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। गिरफ्तार युवक मधवल गांव का विवेक कुमार बताया जाता है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहीं है। एसपी ग्रामीण ने थाने का किया औचक निरीक्षण अमनौर । ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने थाना का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था बनाये रखने पर पदाधिकारियों के साथ विशेष चर्चा की । थाना कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों से विषयवार विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये । उन्होंने आपराधिक प्रवृति वाले व उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर यथाशीघ्र जिला बदर व सीसीए की कार्रवाई करने को कहा। साथ ही संवेदनशील बूथों का निरीक्षण व उस क्षेत्र की वस्तुस्थिति से अपडेट रहने के लिये निर्देशित किया। एसपी ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर क्षेत्र के उपद्रवी तत्वों व आपराधिक प्रवृति वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है । थानाध्यक्ष हेमंत कुमार , अपर थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह, प्रशिक्षु एसआई आयुष कुमार व अन्य थे। सोनपुर में 68 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, महिला धंधेबाज गिरफ्तार सोनपुर, संवाद सूत्र। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर खड़ी 11123 डाउन ग्वालियर - बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन की एक जेनरल बोगी में गुरुवार को छापेमारी कर आरपीएफ ने बैग में रखी 42 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। वहीं छापेमारी के दौरान एक महिला धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सोनपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर खड़ी डाउन ग्वालियर - बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन की एक जेनरल बोगी में छापेमारी कर बैग में रखी गयी 42 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वहीं छापेमारी के दौरान वैशाली जिले के विदुपुर थाने के चांदपुर निवासी पूनम साव महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार धंधेबाज और जब्त शराब को मद्य निषेध थाना की पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि सोनपुर - छपरा रेल खंड के दिघवारा स्टेशन के प्लेटफार्म पर छापेमारी कर 26 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गयी है। निदेशक से सेवा निरंतरता व वरीयता सुरक्षित रखने की मांग छपरा, एक संवाददाता। जिले के कोपा स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के अध्यापक मनोज कुमार ने प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक को पत्र प्रेषित कर सेवा निरंतरता व वरीयता सुरक्षित रखने की मांग की है। पत्र में जिक्र किया है कि यह सर्व विदित है कि चरमराते शिक्षा व्यवस्था की शैक्षणिक संरचना में नियोजित शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। नियोजित शिक्षक से 28976 शिक्षक बिहार लोक सेवा आयोग के कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय अध्यापक बने हैं जो राज्य कर्मी के रूप में नवंबर 2023 से बिहार के विभिन्न विद्यालयों में पदास्थापित है जिनकी सेवा नियोजन 10 वर्षों से लेकर 20 वर्षों तक की है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 3843 आवेदन प्राप्त फोटो22: निगम के कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के भरे गए फॉर्म को जमा करने पहुंची महिला सीआरपी छपरा, एक संवाददाता। शहरी क्षेत्र की 3843 महिलाओं का मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ा आवेदन सीआरपी ने गुरुवार को निगम के कार्यालय में जमा किया। यह आवेदन समूह के 300 महिलाओं ने अपने -अपने क्षेत्रों में जमा की थी। ये सभी महिलाएं जीविका समूह से जुड़ी है। इसके अलावा जो महिलाएं जीविका से नहीं जुड़ी हैं वो लगभग सात हजार ऑनलाइन आवेदन की हैं। नगर निगम फार्म भरवाने में पूर्ण रूप से सहयोग कर रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




