घर में घुसकर लाखों के सामान की चोरी, नकद समेत जेवरात ले उड़े चोर
सरगट्टी टांडा गांव में वारदात, खेत में टूटा बक्सा बरामद ता। सरगट्टी टांडा गांव में शनिवार की रात में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 45 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये मूल्य की ज्वैलरी की चोरी कर...

सरगट्टी टांडा गांव में वारदात, खेत में टूटा बक्सा बरामद नशीला पदार्थ छिड़कने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी फोटो- 1 - गड़खा प्रखंड के सरगट्टी टाडा में चोरी की वारदात के बाद रविवार को बिखरे सामानों के साथ मौजूद गृहस्वामी व अन्य गड़खा, एक संवाददाता।
चोरी की घटना
सरगट्टी टांडा गांव में शनिवार की रात में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 45 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये मूल्य की ज्वैलरी की चोरी कर ली। सूचना मिलने पर गड़खा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
परिवार की स्थिति
गृहस्वामी लालबाबू राय के मुताबिक रात में परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे। इसी दौरान चोर मुख्य गेट के रास्ते घर में प्रवेश कर गए। मेन गेट में दरवाजा नहीं होने का फायदा उठाकर चोर आसानी से अंदर घुस गए और घर में रखे बक्से व अन्य सामान खंगाल डाले। परिजनों को वारदात की जानकारी बुधवार की सुबह तब हुई, जब घर का सामान बिखरा पड़ा मिला।
कीमती सामान की चोरी
सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में टूटा हुआ बक्सा फेंका हुआ मिला। उसमें रखा कीमती सामान गायब था। गृहस्वामी ने आशंका जताई कि चोरों ने घर में कोई नशीला पदार्थ छिड़क दिया था, जिसके कारण रात में किसी को वारदात की भनक तक नहीं लगी। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए सामानों में दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी बाजूबंद, दो जोड़ी मेहंदी झाला, एक मांगटीका, तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी अंगूठी, एक सोने की चेन, एक ढोलना, तीन मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमका, एक मोबाइल फोन, एक हनुमान जी का लॉकेट, कपड़े तथा 45 हजार रुपये नकद शामिल हैं। चोरी गए सामानों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
पुलिस कार्रवाई
वारदात की सूचना पर पहुंची गड़खा पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की पहचान में जुटी हुई है। गड़खा से राजीव की रिपोर्ट
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


