छपरा स्टेशन पर महिला यात्री का चोरी हुआ सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार
छपरा जंक्शन पर एक महिला यात्री से गहने चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोनू कुमार माली के पास से चोरी किया गया सामान, जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये है, बरामद किया गया। घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया।

फोटो 12 - छपरा जंक्शन पर महिला यात्री का सामान चोरी करने वाले चोर के बारे में संयुक्त रूप से जानकारी देते संजय व विशाल छपरा, हमारे संवाददाता l गाड़ी संख्या 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान गुरुवार को प्लेटफॉर्म संख्या चार पर महिला यात्री से गहने छीनकर भागने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता उर्मिला कुंवर का सोने की जिउतिया माला, एक जोड़ी कान की बाली और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। मालूम हो कि घटना के बाद पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर रेलवे सुरक्षा बल छपरा के उप निरीक्षक संजय कुमार राय, सहायक उप निरीक्षक विजय रंजन मिश्र, हेड कांस्टेबल रामसूरत यादव व जीआरपी छपरा के अधिकारी आकेश कुमार रंजन ने तत्काल कार्रवाई की।
रेलवे सुरक्षा बल छपरा पोस्ट के इंचार्ज विनोद कुमार यादव व संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया। बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग 50,000 रुपये बताई गई है। सामान की पहचान के बाद उसे पीड़ित महिला को वापस सौंप दिया गया। आरोपी सोनू कुमार माली को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल पुलिस छपरा को सुपुर्द कर दिया गया। 39 गिरफ्तार, अवैध शराब समेत कई सामान बरामद छपरा, हमारे संवाददाता। सारण जिले में वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 39 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान 9 अप्रैल 2026 को असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 7 वारंटी, 10 शराब सेवन करने वाले, 8 शराब कारोबारी, 6 हत्या के प्रयास के आरोपी, 2 चोरी, 4 लूट, 1 हत्या और 1 पोक्सो एक्ट से जुड़े अभियुक्त शामिल हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 64 वाहनों से कुल 1,61,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


