
जंगल में मिला पैराशूट, इलाके के लोग अनहोनी से आशंकित
और पास में खड़े पुलिस पदाधिकारी पटना दिखा लें कोपा। कोपा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक पैराशूट मिला। पैराशूट को लेकर बने रहस्य के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। इलाके के लोग अनहोनी से आशंकित हैं।...
पुलिस ने घंटों चलाया सर्च ऑपरेशन, नेपाल से आतंकी घुसपैठ की चर्चा को लेकर बढ़ा डर कोपा। कोपा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक पैराशूट मिला। पैराशूट को लेकर बने रहस्य के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। इलाके के लोग अनहोनी से आशंकित हैं। नेपाल से आतंकी घुसपैठ की चर्चा से भी लोगों का डर बढ़ गया है। पैराशूट के मिलने की खबर पुलिस तक पहुंचते काफी देर तक सर्च अभियान चलाया गया पर पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। बताया जाता है कि दहशत का माहौल तब बन गया जब एक निजी स्कूल के पीछे जंगलनुमा झाड़ी से पैराशूट मिला।
पैराशूट देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते-ही-देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही कोपा के एडिशनल थानाध्यक्ष अजित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों तक झाड़ी की छानबीन कराई। पुलिस ने मौके से करीब 50 मीटर लंबी प्लास्टिक की रस्सी बरामद की है, जो पैराशूट से बंधी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पैरा शूट से कोई लटका हुआ भी नजर आया था। हालांकि, मौके पर पुलिस को किसी व्यक्ति के होने के सबूत नहीं मिले। इस रहस्यमयी घटनाक्रम ने लोगों के बीच कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही नेपाल की सीमा से आतंकी गतिविधियों के संभावित खतरे की चर्चा उठी थी। ऐसे में पैराशूट मिलने की घटना को लोग उसी से जोड़कर देख रहे हैं। ग्रामीणों में आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति पैराशूट के जरिए इलाके में उतरा और फरार हो गया। यही कारण है कि आसपास के गांवों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने भले ही पैराशूट बरामद कर लिया हो, लेकिन जब तक उससे जुड़े व्यक्ति का पता नहीं चलता, डर खत्म नहीं होगा। पुलिस का सर्च अभियान जारी है और इलाके में अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




