Chapra News: शिक्षक दिवस पर राजेंद्र कॉलेज में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: छपरा में शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में समारोह आयोजित हुए। राजेंद्र कॉलेज, आरबीएस पब्लिक स्कूल, और अन्य संस्थानों में शिक्षकों का सम्मान किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शिक्षकों के महत्व को रेखांकित किया। अन्य गतिविधियों में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण भी शामिल था।

Chapra News: शिक्षक दिवस पर राजेंद्र कॉलेज में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

Chapra News: फोटो:29 राजेंद्र कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने केक काटकर मनाया शिक्षक दिवस छपरा, एक संवाददाता। राजेंद्र कॉलेज के विभिन्न विभागों में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। भौतिकी विभाग में स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, डॉ. सुनील प्रसाद, डॉ. सुप्रिया कुमारी, डॉ. ओमप्रकाश सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के ज्ञान व व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आरबीएस पब्लिक स्कूल की शिक्षिका प्रगति कुमारी गुप्ता सम्मानित

भौतिकी विभाग के कार्यक्रम में पीजी के विद्यार्थी आशीष ,शिवांगी और यूजी पांचवे सेमेस्टर के निक्की, पूजा, अन्नू, राहुल, अंकुश, हिमांशु, चंद्रशेखर सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे। शिक्षक दिवस पर आरबीएस पब्लिक स्कूल की शिक्षिका प्रगति कुमारी गुप्ता सम्मानित छपरा, एक संवाददाता। गणिनाथ गोविंद जयंती समारोह के अवसर पर शनिवार को मौना चौक छपरा में आयोजित कार्यक्रम में आरबीएस पब्लिक स्कूल की शिक्षिका प्रगति कुमारी गुप्ता को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर बेहतर शैक्षणिक कार्य विद्यालय में उनके योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। समारोह के अध्यक्ष ने कहा कि कम उम्र में ही प्रगति कुमारी गुप्ता शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर सारण जिला कानू महासभा छपरा के पदाधिकारियों और गणिनाथ गोविंद जयंती समारोह समिति से जुड़े लोगों ने शिक्षिका को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विद्यासागर विद्यार्थी, विधायक छोटी कुमारी, पूर्व विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता, छपरा नगर निगम की उपमेयर रागिनी कुमारी, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नेता, समाजसेवी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रामजयपाल महाविद्यालय में डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन

शिक्षक दिवस पर रामजयपाल महाविद्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति व शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। प्राचार्य प्रो. डॉ. केके बैठा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। एन एस एस इकाई-वन व टू के तत्वावधान में आयोजित समारोह में शिक्षकों व स्वयंसेवकों ने चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने गुरु-शिष्य परंपरा, अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर 10 शिक्षक सम्मानित

राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य किरण कुमारी की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित हुआ। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वरिष्ठ शिक्षक यशपाल कुमार सिंह ने उनके जीवन और शिक्षा के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए किरण कुमारी, सुषमा कुमारी, सुनीता सिंह सहित 10 शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालयों में हुआ कार्यक्रम, गुरुजनों को किया गया सम्मानित

इसुआपुर, एक संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अचितपुर सहित विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थी के जीवन को सही दिशा देने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समारोह में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जुली कुमारी, शिक्षक मनोज कुमार महतो,जोया रहमान, शिक्षिका सावित्री कुमारी, सरिता कुमारी, कुसुम यादव मौजूद रहे।

शिक्षक दिवस पर मनाई गई पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती

शिक्षकों का हुआ सम्मान,विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम मढ़ौरा, एक संवाददाता। महान शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को औदालपट्टी स्थित जीडी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह में शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक मिथलेश प्रसाद सिंह बब्लू ने शिक्षकों से आधुनिक तकनीक को अपनाने व विद्यार्थियों में रचनात्मक और सकारात्मक सोच विकसित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित न रहें, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके भविष्य को दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस दौरान विद्यार्थियों ने नाटक, कविता पाठ सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई। इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने डॉ राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। - -- शिक्षकों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरा दिन सम्पन्न छपरा, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी सारण के मार्गदर्शन व जिला शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय छपरा में स्थापित स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी लैब के प्रभावी संचालन और शैक्षणिक उपयोग को लेकर चल रहे शिक्षकों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन का सत्र शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 से 8 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को अंतरिक्ष व खगोल विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों, लैब में उपलब्ध उपकरणों और तकनीकी संसाधनों के शैक्षणिक उपयोग की जानकारी देना तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, तार्किक चिंतन, नवाचार और अनुसंधान की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण के तरीके बताना रहा। प्रशिक्षक डॉ. नसीम अख्तर ने कहा कि स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी लैब को केवल उपकरणों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। विद्यार्थियों को अवलोकन, प्रश्न पूछने, प्रयोग करने और निष्कर्ष निकालने के अवसर दिए जाने चाहिए। उन्होंने लैब की गतिविधियों को नियमित कक्षा शिक्षण से जोड़कर वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया। गौरव सिन्हा ने गतिविधि आधारित व अनुभवात्मक शिक्षण की जानकारी देते हुए एस्ट्रो केमिस्ट्री, सौर मंडल मॉडल, ड्रोन एवं अन्य तकनीकी उपकरणों के शैक्षणिक उपयोग के बारे में बताया। उदयभान शर्मा ने रोबोट आधारित गतिविधियों एवं तकनीकी संसाधनों के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या समाधान और नवाचार की क्षमता विकसित करने में सहायक हैं। शिक्षा विभाग की ओर से डॉ. अजय कुमार के समन्वय एवं सहयोग की भूमिका रही। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. नसीम अख्तर, गौरव सिन्हा, अनूप कुमार, विष्णु कुमार शर्मा, उदयभान शर्मा, बेनीदत्त पांडे, धीरज आनंद, अमृता गुप्ता, राहुल कुमार व राजेश कुमार ने शिक्षकों को अंतरिक्ष एवं खगोल विज्ञान, तकनीकी संसाधनों और लैब आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया।

शैलफोर्ड स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

फोटो 18 राधा और कृष्ण के भेष में शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं जन्माष्टमी में लगाएं छपरा। शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और हांडी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इधर शिक्षक दिवस के आयोजन पर सचिव प्रीति सिंह ने भारतीय संस्कृति व परंपराओं को अपनाने और शिक्षकों के मूल्यों का सम्मान करने पर जोर दिया। वहीं निदेशक विकास कुमार सिंह ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षकों के आदर्शों व संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या वर्तिका ब्याहुत, राहुल प्रजापति, आयुष कुमार, संध्या, आराधना, नितिश व उज्ज्वल कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

प्रश्न-उत्तर

✦छपरा में शिक्षक दिवस कब मनाया गया?−
छपरा में शिक्षक दिवस शनिवार को मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: शिक्षक दिवस पर राजेंद्र कॉलेज में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं