
शिक्षक हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी समेत तीन अभियुक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
छपरा में खरीका गांव में शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले हथियार सप्लायर गिरोह के दो सदस्यों को भी पकड़ा था। मुख्य आरोपी साहिल ने प्रेम प्रसंग में विवाद को हत्या का कारण बताया। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छपरा, हमारे संवाददाता। जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र के खरीका गांव में शिक्षक की हुई हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि पूर्व में इस घटना के हथियार सप्लायर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इस घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर एसआइटी गठन किया गया था। टीम ने दो हथियार आपूर्तिकर्ता को भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। कांड के मुख्य आरोपी साहिल कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त से घटना व घटना में प्रयुक्त किये गये हथियार के संबंध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा घटना का मुख्य कारण, प्रेम प्रसंग में इनके परिजन को प्रताड़ित करना बताया गया और घटना के संबंध में प्रयुक्त हथियार को अपने दोस्त के पास छिपाने की बात स्वीकार की गयी। उसके बाद पहलेजा थाना पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिल कुमार के निशानदेही पर बताये गये स्थान पर छापेमारी की गयी। छापेमारी में उक्त हथियार को बरामद कर दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद हथियार के संबंध में पहलेजा थानान्तर्गत एक अन्य प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पकड़े गए अभियुक्त में सोनपुर के चौरसिया के नीतीश कुमार व गोलू कुमार शामिल है। साहिल और गोलू का आपराधिक के इतिहास भी रहा है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




