ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराशिक्षक नेता केदार सिंह नहीं रहे, दिल्ली में निधन

शिक्षक नेता केदार सिंह नहीं रहे, दिल्ली में निधन

Teacher leader Kedar Singh no more, dies in Delhi

शिक्षक नेता केदार सिंह नहीं रहे, दिल्ली में निधन
हिन्दुस्तान टीम,छपराSat, 03 Oct 2020 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

शिक्षक नेता केदार सिंह नहीं रहे, दिल्ली में निधन

छपरा। हिंदुस्तान प्रतिनिधि

प्रसिद्ध शिक्षक नेता केदारनाथ सिंह का निधन शनिवार को दिल्ली में हो गया। वे माध्यमिक शिक्षक संघ के सारण जिला के संस्थापक अध्यक्ष एवं सचिव रहे। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एक बार प्रत्याशी भी रह चुके हैं। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष व निवर्तमान विधान पार्षद केदारनाथ पाण्डेय एवं महासचिव व पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ,प्रमंडल सचिव चंद्रमा सिंह,जिला सचिव राजाजी राजेश,राज्य संयुक्त सचिव राजीव कुमार सिंह,प्रमंडल संरक्षक रामजीवन सिंह कवि जी,प्रमंडल संरक्षक शंकर प्रसाद यादव,परीक्षा सचिव विद्या सागर विद्यार्थी,प्रमंडलीय कोषाध्यक्ष रजनीकांत सिंह,डा विजय कुमार सिंह, सारण जिला अध्यक्ष भरत प्रसाद,शिक्षक नेता नागेन्द्र प्रसाद सिंह,डा सतेन्द्र कुमार पाण्डेय,प्रकाश सिंह झुन्नू,कुमार अर्नज, डा रमेन्द्र प्रसाद, पुनीत रंजन,विष्णु कुमार,सुजीत कुमार,बीएसटीए के चुनाव आयुक्त डॉ महामाया प्रसाद विनोद सहित अनेक नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। गंगा सिंह लॉ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ जयराम सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव दिनेश कुमार सिंह, अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी संजय कुमार, राजेश कुमार तिवारी, मुरलीधर सिंह, नित्यानंद सिंह, सत्येंद्र सिंह, अरविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह,राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता उदयशंकर गुड्डू,मनजीत तिवारी,सुनील तिवारी ने भी संवेदना व्यक्त की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें