Hindi NewsBihar NewsChapra NewsSuspicious Death of 20-Year-Old Laborer in Delhi Shocks Family in Dariyapur
दरियापुर के मजदूर की दिल्ली में संदेहास्पद स्थिति में मौत

दरियापुर के मजदूर की दिल्ली में संदेहास्पद स्थिति में मौत

संक्षेप:

दरियापुर के परशुरामपुर में 20 वर्षीय मजदूर रणधीर कुमार की दिल्ली के आजादपुर में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर पहुंचने पर परिवार में हाहाकार मच गया। रणधीर के माता-पिता पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं, क्योंकि उनका एकमात्र सहारा चला गया। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

Nov 20, 2025 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के परशुरामपुर के एक मजदूर की दिल्ली के आजादपुर में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक मजदूर 20 वर्षीय रणधीर कुमार रामजी राय का पुत्र था। घर पर जैसे ही उसका शव पहुंचा कि परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रणधीर आजादपुर में एक प्राइवेट कंपनी में मजदूर का काम करता था। फैक्ट्री से काम कर रात्रि में अपने डेरे पर पहुंचा और खाना खा कर सो गया। सुबह में लोगों ने देखा कि उसके कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और उसका शव बिस्तर पर पड़ा है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी।इसके

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाद उसके घर में रुदन क्रंदन मच गया। उसके साथी मजदूरों द्वारा उसका शव गांव पर लाया।इसके बाद घर पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय पूर्व जिला पार्षद राजनाथ राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बुझ गया घर का चिराग,माता पिता हुए बेसहारा मृतक मजदूर रणधीर दो भाई था। उसका बड़ा भाई अरविंद काफी होनहार था और पश्चिम बंगाल टीम का राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी था लेकिन बंगाल में ही कुछ साल पहले उसकी भी असामयिक मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का एकमात्र सहारा रणधीर था लेकिन उसकी भी संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद उसके माता पिता पूरी तरह से बेसहारा हो गए हैं। दोनों का रोते रोते बुरा हाल है। ग्रामीण बता रहे हैं कि उसका बड़ा भाई रहता तो परिवार की स्थिति काफी अच्छी रहती है। धान के बोझे में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में गुरुवार को एक किसान के दो बीघे के धान के बोझे में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी जिससे सारा धान जल कर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार किसान संजीत सिंह दो बीघे में लगी धान के फसल को कटवा कर एक जगह इकठ्ठा कर के रखे थे। उसकी दौनी कराने में लगे थे। इस बीच किसी ने गुरुवार को धान के ढेर में ही आग लगा दी। लोगों को आग की लपटे दिखाई दीं तो उसे बुझाने की कोशिश की लेकिन काफी प्रयास के वावजूद पूरी फसल जल कर नष्ट हो गई। इस संबंध में किसान ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों व पुलिस को सूचना दी है।