Hindi NewsBihar NewsChapra NewsSurprise Inspection Reveals Poor Conditions at Madhoura Sub-District Hospital
मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल

मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल

संक्षेप:

मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी के औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर खामियां उजागर हुईं। निरीक्षण में बेडशीट, भोजन की कमी और गार्ड-मरीजों के बीच हंगामा देखा गया। सीएस ने जिम्मेदार लोगों से स्पष्टीकरण मांगा और सुधार की चेतावनी दी।

Jan 13, 2026 09:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

सीएस के औचक निरीक्षण में दिखे गार्ड से उलझे मरीज, बेडशीट से लेकर मरीजो का भोजन तक नदारद फोटो- 28 मढ़ौरा अनुमण्डल अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान सीएस व अस्पताल के डॉक्टर मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी द्वारा मंगलवार को किए गए करीब एक घंटे के औचक निरीक्षण में अस्पताल की कार्यप्रणाली में कई गंभीर खामियां उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गार्ड और मरीजों के बीच कतार को लेकर हंगामा की स्थिति भी देखी गई, जिसने व्यवस्था की पोल खोल दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंगलवार को अचानक पहुंचे सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन तिवारी और डॉ वीरेश कुमार के साथ मिलकर अस्पताल के गार्ड, चिकित्सकों और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। इसके बाद सभी वार्डों का निरीक्षण किया गया, जहां अव्यवस्था साफ नजर आई। जांच के दौरान कई बेड पर बेडशीट नहीं पाई गई। इलाज और प्रसव के लिए पहुंचे मरीजों को निर्धारित भोजन और नाश्ता तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। इस गंभीर लापरवाही को लेकर सिविल सर्जन ने संबंधित जिम्मेदार लोगों से स्पष्टीकरण मांगा और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। सिविल सर्जन डॉ चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि औचक निरीक्षण का उद्देश्य अनुमंडल अस्पताल को व्यवस्था के अनुरूप संचालित कराना है। उन्होंने चेतावनी दी कि डॉक्टर और कर्मी समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहें और अपने कार्यों का ईमानदारी से निष्पादन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल में दलाली, घूसखोरी और किसी भी तरह की अनियमित गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही। साथ ही यहा प्रतिनियुक्त डॉक्टरों की कमी को देखते हुए फील्ड में कार्यरत चिकित्सकों को अनुमंडल अस्पताल में तैनात करने का निर्देश भी दिया। औचक निरीक्षण के बाद यह साफ हो गया है कि मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं अभी भी पटरी से उतरी हुई हैं। अब देखना यह है कि सिविल सर्जन के निर्देशों के बाद व्यवस्था में वास्तविक सुधार होता है या यह कार्रवाई भी सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाती है। मशरक बीआरसी पर टीएलएम मेला का हुआ आयोजन मशरक, एक संवाददाता। मशरक नगर पंचायत अंतर्गत बीआरसी पर टीएलएम मेला का आयोजन किया गया जिसमें संकुल के सभी विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। मेले में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व सहजता से शिक्षण के लिए शिक्षको ने अलग-अलग तरीके से आसानी से उपलब्ध सामग्री के सहारे टी एल एम का निर्माण किया। जिसका बारी- बारी से शिक्षको ने प्रदर्शन किया। शिक्षको द्वारा बनाए गए टी एल एम का वरीय बी आर पी व वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा अवलोकन किया गया। अवलोकन के पश्चात श्रेष्ठ टी एल एम को चयनित किया गया, जिन्हें जिला स्तरीय टी एल एम मेले में भेजा जाएगा। तत्पश्चात उपस्थित सभी शिक्षकों ने टीएलएम मेले में प्रदर्शित टी एलएम को देखा और आनंद लिया। मेले में संकुल कोऑर्डिनेटर , संचालक व निर्णायक मंडल में पूर्व प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार, रहमत अली, शैलेंद्र कुमार सिंह मंटू, प्रमोद सिंह, प्रभात कुमार शर्मा चंदन कुमार सिंह उपेंद्र सिंह संजय कुमार प्रसाद सहित कार्यक्रम में संकुल के सभी प्रधानाचार्य एवं शिक्षक ने भी भाग लिया।