बनारस से कोलकाता के लिए छपरा के रास्ते चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन
, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत 7/05048 बनारस-कोलकाता-बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी कुल तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05047 बनारस से 14, 21 और 28 अप्रैल को प्रत्येक मंगलवार को सुबह...

, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत छपरा, हमारे संवाददाता । गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष पहल करते हुए बनारस से कोलकाता के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन छपरा के रास्ते संचालित होगी, जिससे पूर्वांचल और छपरा -सीवान सीमावर्ती गोपालगंज के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। यह जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 05047/05048 बनारस-कोलकाता-बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी कुल तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05047 बनारस से 14, 21 और 28 अप्रैल को प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:45 बजे रवाना होगी।
यह गाड़ी वाराणसी जंक्शन, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती, सुरेमनपुर, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल और नैहाटी होते हुए अगले दिन सुबह 6:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05048 कोलकाता से 15, 22 और 29 अप्रैल को प्रत्येक बुधवार को सुबह 8:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन उसी मार्ग से होकर अगले दिन सुबह 4:15 बजे बनारस पहुंचेगी। इस विशेष सेवा से खासकर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक संपर्क मिलेगा। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 कोच और 2 जनरेटर सह लगेज यान शामिल होंगे। इससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा, साथ ही अधिक संख्या में यात्रियों को समायोजित करने में भी मदद मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


