जेईई मेंस में कई छात्रों ने क्षेत्र का नाम किया रोशन
दरियापुर/तरैया। जेईई मेंस परीक्षा में कई छात्रों ने सफलता हासिल की है। आदित्य राज ने 93 पर्सेंटाइल, अंशु गुप्ता ने 72 पर्सेंटाइल और रणवीर कुमार ने 98 पर्सेंटाइल लाया है। ऋषभ कुमार ने 99.07 अंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। सभी छात्रों को बधाई दी गई है।

दरियापुर/ तरैया। जेईई मेंस की परीक्षा में सफलता में प्रखंड के कई छात्रों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। विश्वंभरपुर सरपंच जगदंबा देवी का पौत्र और छपरा स्थित एक निजी विद्यालय के उपनिदेशक जितेंद्र शर्मा व प्रधानाध्यापिका प्रियंका कुमारी के पुत्र आदित्य राज ने इस परीक्षा में 93 पर्सेंटाइल लाया है। इसी गांव के वकील प्रसाद और बिंदु देवी का पुत्र अंशु गुप्ता ने 72 पर्सेंटलाइल लाया है। गड़खा प्रखंड के रामगढा निवासी व एलआईसी एजेंट धर्मेंद्र प्रसाद तथा अनीता देवी के पुत्र रणवीर कुमार ने 98 पर्सेंटाइल हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है। इन छात्रों की सफलता पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह,मुखिया प्रतिनिधि अनिल पाण्डेय,सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण शर्मा,सरपंच अमित सिंह,मंटू बाबा,मुखिया प्रतिनिधि छोटू ओझा,भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह,जिला उपाध्यक्ष सुमंत बाबा आदि ने बधाई दी है।इन
छात्रों के परिजनों में खुशी का माहौल है। उधर तरैया प्रखंड के पचभिंडा गांव निवासी शिक्षक अभिषेक कुमार सिंह के पुत्र ऋषभ कुमार ने 99.07 अंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह, सचिव मुना प्रसाद एवं प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


