Hindi NewsBihar NewsChapra NewsStudents Protest for Justice Demand Harsh Punishment for Offenders Against Daughters
बेटियों के दोषियों के खिलाफ न्याय के लिए  अभाविप का आक्रोश मार्च

बेटियों के दोषियों के खिलाफ न्याय के लिए अभाविप का आक्रोश मार्च

संक्षेप:

छपरा में अभाविप की नगर इकाई ने बेटियों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए विरोध मार्च निकाला। छात्राओं ने सरकार और न्यायालय से कार्रवाई की गुहार लगाई। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आदिति सिंह ने कहा कि समाज में बलात्कार और अन्याय स्वीकार्य नहीं है। छात्राएं न्याय की मांग कर रही हैं।

Jan 22, 2026 09:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

छपरा, एक संवाददाता। अभाविप की नगर इकाई ने बेटियों के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को राजेंद्र महाविद्यालय कैंपस से प्रशासनिक भवन के आगे मुख्य द्वार तक आक्रोश मार्च निकालकर विरोध जताया। छात्राओं की समूह ने विरोध मार्च के क्रम में सरकार व न्यायालय से दिवंगत बेटियों के साथ घृणित कार्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगा रहे थे। नेतृत्व करते हुए प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आदिति सिंह ने कहा कि आज जिस प्रकार छात्राओं के साथ अन्याय हो रहा है। वह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है l हम सभी इसी समाज का हिस्सा है।

इस समाज में छात्राएं बलात्कार और मौत का शिकार हो रही है। यह हमें स्वीकार्य नहीं है l प्रांत एस एफडी संयोजक रवि पाण्डेय ने कहा कि भारत में नारियों को देवी के रूप में पूजा किया जाता है। अब इससे बचाव के लिए विद्यार्थी परिषद शेरनी को तैयार कर रही है l lप्रांत सह मंत्री यशवंत कुमार यादव, रुचि, श्रेया, ईशा, शिवम मिश्रा, आदर्श सिंह, राकेश शर्मा, राजन कुमार, सचिन चौरसिया समेत दर्जनों छात्र छात्राएं आक्रोश मार्च में शामिल थे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की दूसरी वर्षगांठ मनी मांझी। मांझी प्रखंड के महम्मदपुर पूरब पट्टी स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य पूजा-पाठ, भंडारे और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामलला की दूसरी वर्षगाँठ के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान 'जय श्रीराम' के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेंद्र उपाध्याय, जिला परिषद प्रत्याशी श्यामू ओझा, संजय तिवारी, विजय मिश्रा, बिनु तिवारी, भैरों दुबे, राजेश्वर तिवारी, आजाद यादव, धनंजय पांडे, ओमप्रकाश सोनी, बृजबिहारी लाल सोनी, विनय दुबे और संजय तिवारी सहित मंदिर समिति के कई सदस्य मौजूद रहे। मशरक जंक्शन पर हो रहे निर्माण कार्य की जांच को लेकर सांसद ने डीआरएम से की बात सांसद की पहल पर स्टेशन पर फिर से लहराया तिरंगा। मशरक । एक संवाददाता अमृत भारत योजना के तहत मशरक जंक्शन पर हो रहे निर्माण कार्य व मिट्टी भराई में स्थानीय लोगों की शिकायत पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने मंडल रेल प्रबंधक से फोन पर बात की । सांसद ने मशरक रेलवे जंक्शन प्लेटफॉर्म नंबर दो की बाउंड्री के पूरब खाली रेलवे के भूखंड से जेसीबी से मिट्टी काट जंक्शन के आसपास उस मिट्टी को भरने को लेकर आपत्ति जताते हुए इसकी गहन जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। स्थानीय लोगों ने सांसद को बताया कि जिस जगह से ठेकेदार द्वारा मिट्टी की कटाई कराई जा रही है। उस समतल भूमि पर रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के साथ आस पास के ग्रामीण बच्चे पहले खेला करते थे। सांसद ने डीआरएम को ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे प्राक्कलन की जांच कर शीघ्र इसे रोकने के लिए भी कहा। सांसद द्वारा तीन दिन पूर्व मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी से स्टेशन से बाहर लगे पोल से गायब राष्ट्रीय ध्वज को शीघ्र लगाने के निर्देश पर मंगलवार को ध्वज लग गया जबकि बुधवार को स्वयं मशरक जंक्शन पहुंच डीआरएम ने जांच किया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;