सासाराम राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए जेपीयू के दो विद्यार्थी रवाना
जयप्रकाश विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए सासाराम रवाना किया गया। यह शिविर 16 से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें देशभर के स्वयंसेवक भाग लेंगे। शिविर में शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रोफेसर हरिश्चंद्र ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

सासाराम राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए जेपीयू के दो विद्यार्थी रवाना छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में शामिल होने के लिए एक छात्र और एक छात्रा को रविवार को हरी झंडी दिखाकर सासाराम रवाना किया गया। भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा एस. पी. जैन महाविद्यालय, सासाराम में 16 से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इस शिविर में देशभर के स्वयंसेवक भाग लेंगे। यह आयोजन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा एवं क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के तत्वावधान में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विषय पर आधारित है।रवाना किए गए प्रतिभागियों में बी.पी.एस. महाविद्यालय, भोरे के हिंदी विभाग के छात्र अनुराग पांडे तथा जयप्रकाश विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की छात्रा अर्चना कुमारी शामिल हैं।
प्रस्थान के समय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर हरिश्चंद्र, सांस्कृतिक सचिव डॉ. उदय शंकर ओझा, गोपेश्वर महाविद्यालय हथुआ (गोपालगंज) के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद कमर तबरेज तथा हरिराम महाविद्यालय, मैरवा (सिवान) के अतिथि शिक्षक मोहम्मद अब्बास उपस्थित रहे।शिविर के दौरान वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, भाषण, पोस्टर निर्माण जैसी शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के साथ शास्त्रीय नृत्य, वादन, संगीत तथा लोकगीत जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रोफ़ेसर हरिश्चंद्र ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक आयोजित सभी राष्ट्रीय एकीकरण शिविरों में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि इस बार भी वे विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। सांस्कृतिक सचिव डॉ. उदय शंकर ओझा ने भी छात्रों को शुभकामनाएँ दीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




