स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगोत्सव को लेकर दिखाई झांकी
परसा के लाइफ मेकर आवासीय विद्यालय में स्कूली बच्चों ने रंगोत्सव पर्व होली को सौहार्द पूर्वक मनाने का संदेश दिया। निदेशक नागेंद्र शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने राधे कृष्णा और गोपियों का अभिनय करते हुए वृंदावन की होली की झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान अभिभावकों और शिक्षकों ने भी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का सुझाव दिया।

फोटो- 16 परसा के लाइफ मेकर आवासीय विद्यालय में रंगोत्सव को लेकर झांकी दिखाते स्कूली बच्चे परसा,एक संवाददाता। स्थानीय बाजार के बिशनपुर रोड स्थित लाइफ़ मेकर आवासीय विद्यालय में सोमवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक झांकी प्रस्तुत करते हुए रंगोत्सव पर्व होली को सौहार्द पूर्वक मनाने का संदेश दिया। विद्यालय के निदेशक नागेंद्र शर्मा उर्फ भोला शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राधे कृष्णा व गोपियों के अभिनय में वृंदावन की होली से जुड़ी झांकी प्रस्तुत करते हुए रंगोत्सव का पर्व होली को आपसी सौहार्द व प्रेम के साथ मनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान होली के पारंपरिक गीत पर कई अन्य छात्र-छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति की।
इस दौरान कई अभिभावकों ने भी इस पारंपरिक पर्व होली को उल्लास एवं भाईचारे के साथ मनाने का सुझाव दिया। इस दौरान कई शिक्षक-शिक्षिकाएं व कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


