आंधी-पानी में एकमा रेलवे फाटक का बूम टूट कर विद्युत तार पर गिरा, तीन घंटे ट्रेनों का संचालन रहा प्रभावित
बुधवार को एकमा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेल फाटक पर तेज आंधी और बारिश के कारण बूम टूट गया। यह बूम 25 हजार वोल्ट के विद्युत संचारित तार पर गिर गया। गेट मैन ने तुरंत स्टेशन को सूचित किया और कनेक्शन काट दिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। ट्रेनों को तीन घंटे तक रोका गया।

चैनवा में आम्रपाली, सीवान में पाटलिपुत्र ,जीरादेई में वैशाली घंटों रही खड़ी फोटो- 11-एकमा पश्चिमी रेलवे फाटक पर बुधवार की दोपहर आंधी- पानी में टूट 25 हजार वोल्ट संचारित तार पर गिरा, विद्युत कनेक्शन काटा गया। रसूलपुर (एकमा)। छपरा- सीवान रेलखंड के एकमा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेल फाटक का बुधवार की दोपहर आंधी के साथ भारी बारिश में बूम टूट गया।बूम टूटकर डाउन साइड के 25 हजार वोल्ट के विद्युत संचारित तार पर गिर गया।गेट मैन बिना देर किये स्टेशन को सूचित कर कनेक्शन कटवाया और एक बड़ी घटना होते होते बची। इस दौरान तीन घंटे तक घटना के बाद डाउन साइड से आने वाली तमाम ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया जिसमें आम्रपाली चैनवा में, पाटलिपुत्र लखनऊ सुपरफास्ट को सीवान ,वैशाली को जीरादेई में एक घंटे से अधिक रुकना पड़ा।अप
साइड की बिहार संपर्क,वैशाली,बाघ एक्सप्रेस ट्रेने भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुई। गेटमैन के अनुसार दोपहर 11 बजकर 42 मिनट पर घटना हुई जब तेज आंधी में खड़ा बूम बिजली के तार पर टूट कर अटक गया। कंट्रोल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी ट्रेन भेज तार को ठीक कराया गया और ट्रेनों का संचालन दो बजे बाद सुचारू रूप से शुरू शुरू हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


