नकलमुक्त परीक्षा को लेकर मुस्तैदी, मैट्रिक परीक्षा आज से
मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें 68 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी परीक्षार्थियों की जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। नकल की स्थिति में वीक्षक जिम्मेदार होंगे।

नकल होने होने पर वीक्षक होंगे जिम्मेवार कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने पर प्रशासन का जोर परीक्षार्थियों को जांच के बाद ही केंद्र में मिलेगा प्रवेश न्यूमेरिक 68 केन्द्रों पर परीक्षा 02 पालियों में होगी परीक्षा फोटो-14 परीक्षा शुरू होने के पहले अपने सामान के साथ आशियाना खोजते परीक्षार्थी छह की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में 68 केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप में देने में लगा है। डीएम वैभव श्रीवास्तव व सीनियर एसपी विनीत कुमार से मिले गाइडलाइंस के अनुसार सोमवार को शहर के प्रेक्षागृह में संयुक्त ब्रीफ़िंग की गयी।
परीक्षा संचालन को ले सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी,गश्ती दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के लिए निर्देश भी जारी किया है। गाइडलाइंस में कहा है कि 17 फरवरी से प्रारंभ हो रही मैट्रिक परीक्षा हर हाल में शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त संपन्न कराई जाए ।परीक्षा में नकल होने पर वीक्षक जिम्मेवार होंगे। सभी परीक्षार्थियों की समुचित जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में जाने दिया जाएगा ।परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा (हिंदी,उर्दू,बंगला,मैथिली) का पेपर होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी।बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। पहली पाली के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा, लेकिन 9:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। दूसरी पाली के लिए प्रवेश एक बजे से होगा और 1:30 बजे तक प्रवेश का समय रहेगा। 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक शिक्षा विभाग के स्तर पर प्रत्येक 25 परीक्षार्थी पर एक वीक्षक दिया गया है। सभी वीक्षक प्रत्येक पाली की परीक्षा में इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि उनके द्वारा सभी परीक्षार्थियों की जांच कर ली गई है। अब परीक्षार्थियों के पास कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं है। इसके बाद भी अगर कक्ष में चीट- पुर्जा पाई जाएगी तो संबंधित वीक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पानी पिलाने वाले व सफाई कर्मी पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी केंद्रों पर आगंतुक पंजी अपडेट रहेगी। परीक्षा अवधि में केंद्र पर अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित कर दिया गया है। मौसम को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था करने का भी आदेश जिला प्रशासन के स्तर पर पहले ही जारी हो चुका है। सीट प्लानिंग पर ध्यान केंद्राधीक्षक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था के लिए सीट प्लान बनाएं हैं। प्लान के समय यह ध्यान रखा गया है कि कोई भी परीक्षार्थी एक दूसरे का कॉपी न देख सके और एक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थियों को ही बैठाया जाए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, ब्लूटूथ पेजर या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं शौचालय, पेयजल, समुचित लाइटिंग एवं पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया है। अगर अनियमितता करते कोई परीक्षार्थी पकड़ा जाएगा तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत करवाई कराई जाएगी। सबकी जिम्मेवारी भी तय जिला प्रशासन का मानना है कि यह एक महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसके सफल संचालन में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी विशेष सतर्कता रखेंगे। सभी सही से अपनी जवाबदेही निभाएंगे। इस परीक्षा के लिये सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06152 - 242 444 है। सभी केंद्रों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट परीक्षा को सामान्य व सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके लिए कई टीम बनाई गई है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बोर्ड के निर्धारित मानक के अनुरुप परीक्षा केंद्र पर सशत्र पुलिस बल,महिला पुलिस बल, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सहित गश्ती दल दंडाधिकारी, जोनल व सुपर जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा छात्राओं के परीक्षा केंद्र पर महिला पर्यवेक्षिका, महिला पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल परीक्षा के दिन ससमय पहुंचकर अपनी प्रतिनियुक्ति का स्थान ग्रहण कर लेंगे। परीक्षा की समाप्ति के बाद भी केंद्र पर उपस्थित रहकर विधि व्यवस्था नियंत्रित करेंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। परीक्षा केंद्र की वीडियोग्राफी भी होगी। केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में टेबल -बेंच की व्यवस्था कराने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है। केंद्रों का भौतिक सत्यापन पर भी बल दिया गया है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को परीक्षा केंद्रों के 500 गज की दूरी में दंड प्रक्रिया संहिता 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू कराने और परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकानों को पूरी तरह से बंद कराने पर जोर दिया गया है। -------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


